गाजीपुर

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद कृष्णा नंद राय की पत्नी भाजपा विधायक का पहला बयान

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद कृष्णा नंद राय की पत्नी और मुहम्दाबाद से भाजपा विधायक अलका राय का बयान, भगवान के द्वारा हमें न्याय मिला|
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 3:28 PM IST
krishna nand ray wife bjp mla alka statement after munna bajrangi shot
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद कृष्णा नंद राय की पत्नी भाजपा विधायक का पहला बयान

गाजीपुर. मुन्ना बजरंगी की हत्या पर पर पूर्व विधायक स्वं कृष्णानंद राय की पत्नी मोहम्मदाबाद बीजेपी विधायक अलका राय ने खुशी जताई है। बीजेपी विधायक अलकाराय ने माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद पहला बयान देते हुए कहा कि, भगवान के द्वारा हमें न्याय मिला है।

हम लोगों के परिवार के ऊपर हमेशा भय बना रहता था। साथ ही कहा कि, मैं अपने लिए नहीं डरती थी लेकिन बच्चों को लेकर हमेशा डर बना रहता था। कहा कि, कुछ दिन पूर्व मुन्ना बजरंगी की पत्नी के भाई की हत्या में मेरे बच्चों पर आरोप लगाया गया था। बता दें कि, अलका राय मौजूदा समय मे मोहम्दाबाद से भाजपा विधायक हैं।

दरअसल, यूपी के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जिला जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मुन्ना बजरंगी यूपी के जौनपुर जिले के पुरेदयालपुर गांव का रहने वाला था। बजरंगी इन दिनों जेल में बंद था। कुछ दिनों पहले ही उसकी पत्नी ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर एटीएस पर बजरंगी की हत्या करने की साजिश का आरोप भी लगाया था। बजरंगी यूपी में बड़े माफिया के रूप में जाना जाता था। बजरंगी बाहुबली मुख्तार अंसारी के खासमखास माने जाते हैं और कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी उनका नाम आया था।

input अालोक त्रिपाठी

Updated on:
9 Jul 2018, 3:28 PM IST
Published on: