गाजीपुर

नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी ने दिया विवादित बयान, यह क्या बोल गए…

सरकार नेे नहीं निभाया कोई वादा, दलित को दलित बनाने वाले यही लोग

2 min read
रामगोविंद चौधरी

गाजीपुर. एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने सोमवार को गाजीपुर पहुंचे विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने बीजेपी के दलित प्रेम और कानून व्यवस्था से जुड़े सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी फिर से 2019 में सरकार बना ली तो देश गुलामी की जंजीर में जकड़ जाएगा। संविधान बदलने की पूरी तैयारी है।

चौधरी ने कहा कि लोक तंत्र विरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी संविधान विरोधी रोजगार विरोधी. सरकार को जितना जल्दी हो सके केंद्र से हटाया जाए। सन 2014 के चुनाव में महंगाई खत्म करने की पाकिस्तान चीन चूं नहीं कसेगा। इनके राज में कितने परिवारों के चिराग उजड़ गए, कितने सैनिक शहीद हो गए। इतना किसी के राज में नहीं हुई है। इनकी सरकार ने कोई वादा नहीं निभाया। बीजेपी के दलित प्रेम पर उन्होंने कहा कि दलित को दलित बनाने वाले यही लोग हैं। दलित को अछूत बनाने वाले भी यही लोग हैं और इन लोगों का गांव किसान से कोई लेना देना नहीं है। यह ब़डे पूंजीपतियों के लिए काम करते हैं। लेकिन चुनाव है यह लोग गांव को तो देखे नहीं है इस लिए गांव देखने जा रहे हैं। यह सब नौटंकी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दलित के घऱ भोजन करने से दलित, ब्राह्मण तो हो नहीं जाएगा, वह तो दलित ही रहेगा। दे तो कुछ नहीं रहे। कानून व्यवस्था पर सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी सरकार में केवल फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। हम सत्ता में आए, तब वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए एनकाउंअर की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सूबे में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिसको लेकर सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है। सपा के साथ ही बसपा एवं कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर हैं।

By: Alok Tripathi

Published on:
30 Apr 2018 09:00 pm
Also Read
View All