गाजीपुर

माफिया मुख्तार के खास गुर्गे मेहरुद्दीन की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस ने सोनभद्र में की कार्रवाई

गाजीपुर पुलिस ने सोनभद्र में माफिया मुख्तार के खास गुर्गे मेहरुद्दीन पर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को करीब 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है।  

2 min read
Oct 19, 2023
Mafia Mukhtar man Mehruddin worth Rs 1 crore property confiscated
गाजीपुर पुलिस ने माफिया मुख्तार के खास गुर्गे मेहरुद्दीन की करीब 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। 

सोनभद्र: आईएस- 191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे मेहरुद्दीन खां उर्फ नन्हे की एक करोड़ की संपत्ति यूपी पुलिस ने कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गाजीपुर पुलिस ने सोनभद्र में की, यह संपत्ति नन्हे ने अपने भांजे शाहिद रजा के नाम मिल्लत नगर फनहरा, ओबरा सोनभद्र में।ले रखी थी। जब्त की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए आंकी गई है।


इस संबंध में एसपी गाजीपुर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शासन द्वारा चिह्नित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 13 सितंबर को गाजीपुर पुलिस द्वारा डीएम गाजीपुर को प्रेषित आख्या के क्रम दिए गए 18 अक्टूबर के आदेश के क्रम गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुख्तार के खास गुर्गे मेहरुद्दीन खां उर्फ नन्हे खां निवासी फतेहपुर अटवा ने अपने भांजे शाहिद रजा के नाम पर 10/35 मिल्लतनगर फनहरा, ओबरा सोनभद्र की अचल बेनामी संपत्ति को गुरुवार को कुर्क किया गया । जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ रुपए आंकी गई है ।


एसपी ने बताया कि अभीयुक्त द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक,भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों में अर्जित बेनामी अचल संपत्ति जो कि अपने भांजे शाहिद रजा खान पुत्र सदरुल खान के नाम पर क्रय किया गया था ।


कुर्क की गयी भू-सम्पत्ति का विवरण

पुलिस के अनुसार 25 नवंबर 2011 को अपने मेहरुद्दीन ने भांजे शाहिद रजा खान पुत्र सदरुल खान निवासी ग्राम फतेहपुर अटवा, तहसील सदर जनपद गाजीपुर हाल पता 10/35 मिल्लतनगर फनहरा, ओबरा सोनभद्र के नाम से मीजा महेन्द्र परगनाव तहसील मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर में आराजी नंबर 429 रकबा 0.5510 हेक्टेयर में 1/6 भाग 0.0918 हेक्टेयर, आराजी नंबर 402 रकबा 0.1230 हेक्टेयर व आराजी नंबर -404 रकबा 0.1170 हेक्टेयर में कुल 02 गाटा सम्पूर्ण रकबा 0.2400 हेक्टेयर का 1/6 यानि 0.0400 हेक्टेयर क्रय किया गया ।

Updated on:
19 Oct 2023 03:34 pm
Published on:
19 Oct 2023 03:33 pm