गाजीपुर

Mau News: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, छुट्टियों में आए थे ननिहाल, मचा कोहराम

नामनारा चट्टी के पास गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव और ननिहाल दोनों जगहों पर कोहराम मच गया।

less than 1 minute read
Jun 28, 2025
गाजीपुर समाचार, Pc: पत्रिका

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत नामनारा चट्टी के पास गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव और ननिहाल दोनों जगहों पर कोहराम मच गया।

मृतक चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम लारेवां निवासी 19 वर्षीय मनीष चौहान और उसका छोटा भाई 15 वर्षीय आलोक चौहान उर्फ गोलू थे। दोनों भाई गर्मी की छुट्टियों में गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगेरा स्थित अपने मामा उपेन्द्र चौहान के घर आए हुए थे।

सड़क के किनारे टहलते समय हुआ हादसा

गुरुवार देर शाम नामनारा चट्टी के पास दोनों भाई सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख कर रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read
View All

अगली खबर