गाजीपुर

MockDrill: गाजीपुर स्टेशन पर बम की सूचना, GRP ने घेरा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मॉक ड्रिल के दौरा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग में बम मिलने से सनसनी, जीआरपी ने स्टेशन को घेरा।
2 min read
May 01, 2022
GRP Checking File Photo on Ghazipur Railway Station
GRP Checking File Photo on Ghazipur Railway Station

भारतीय रेल जहां एक ओर पूरे विश्व के सबसे बड़े संसाधनों में से एक मानी जाती है तो वहीं इसके यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी वह कितनी गम्भीर रहती हैं, इसका अंदाजा आज रविवार को दिन में गाज़ीपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों अर् लोगो को हुआ, गाज़ीपुर जीआरपी थाने के पुलिस बल और अन्य सुरक्षा बलों के संयुक्त टीम द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर एक पर लावारिस बैग में बम मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गयी और तत्काल पुलिस के जवानों ने मोर्चा सम्हाल कर पूरी मुस्तैदी से मॉक ड्रिल की करवाई को अंजाम दिया।

गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी
जैसा कि आप देख रहे हैं गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी है और भीड़ भाड़ के बीच संदिग्ध बैग में संभावित विस्फोटक को निष्क्रिय करने का कार्य जवानों द्वारा किया जा रहा है। इस मामले में जीआरपी गाज़ीपुर सिटी के थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि यात्री सुरक्षा और आपदाओं को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक 'रेलवे' महोदय के निर्देशानुसार गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर गेट नम्बर एक पर लावारिस बैग में बम होने की सूचना पर उसके रेस्क्यू का संयुक्त टीम बनाकर औचक मॉक ड्रिल किया गया।

संदिग्ध क्षेत्र को खाली कराकर पीली पट्टी से घेर लिया

इस दौरान हमने संदिग्ध क्षेत्र को खाली कराकर पीली पट्टी से घेर लिया, यात्रियों को गेट नम्बर 2 से सकुशल निकाल दिया, और बम स्क्वाड को सूचना देकर प्रशिक्षित लोगों की मदद से संदिग्ध झोले की जांच कर बम निष्क्रिय करने की करवाई को संपादित किया। इस दौरान हमने लोगो की तलाशी भी ली कि कहीं कोई आपत्तिजनक सामान लेकर गड़बड़ी न फैला सके। थानाध्यक्ष के अनुसार इस तरह की ड्रिल समय समय पर अधिक्कारियों के निर्देश पर होती है जिससे आपदा के समय इससे निपटने में आसानी रहे।

Updated on:
01 May 2022 07:46 pm
Published on:
01 May 2022 07:46 pm