गाजीपुर

Mukhtar Ansari Death: साजिश के तहत हुई मुख्तार अंसारी की मौत, भाई सिबगतुल्लाह ने कहा सब जानते हैं कैसे हुआ

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत पर उनके भाई सिबगतु्ल्लाह ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। सिबगतुल्लाह ने कहा है कि हम इलाहबाद हाईकोर्ट जाएंगे।

less than 1 minute read
Mukhtar Ansari and Sibgatullah

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और सपा नेता सिबगतुल्लाह ने साजिश का आरोप लगाया है। सिबगतुल्लाह ने कहा कि मुख्तार की मौत पर साजिश हुई है। अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ।

मुख्तार का शव मिल जाता को कर देते सुपुर्दे खाक

उन्होंने आगे कहा यदि मुख्तार का शव आ जाता तो शाम तक काली बारी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया जाता। इस समय हमारे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुख्तार की मौत कैसे हुई यह सब जानते हैं। मुख्तार का न होना हम लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बेटा उमर बांदा गया हुआ है। कोशिश है कि अब्बास अंसारी को पैरोल पर जेल से बाहर निकाला जाए ताकि वह जनाजे में शामिल हो सके। इलाहाबाद हाई कोर्ट में अर्जी देने की कोशिश है।

प्रशासन कर रहा है देरी

मुख्तार के भाई सिबगतुल्लाह ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर पोस्टमार्टम में देरी कर रहा है। छोटे मोटे मामलों में जिला प्रशासन को यदि परिवार लिखकर दे दे तो रात में ही पोस्टमार्टम हो जाता है। लेकिन प्रशासन यहां जानबूझकर देरी कर रहा है।

Also Read
View All
गाजीपुर में नाली का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो पत्रकारों समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल, छवानी में तब्दील हुआ गांव

गाजीपुर के सरकारी अस्पताल में गार्ड और बाउंसर की गुंडागर्दी, मरीज के परिजन को बर्बरता से पीटा, महिला लगाती रही छोड़ने की गुहार

सरकार ने मुंह मोड़ा तो जनता ने खुद बनाया 103 फीट लंबा पक्का पुल: 50 गांवों को मिली राहत

Suvendu Adhikari PA Murder: शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बंगाल पुलिस की दबिश, एक युवक को उठाया

25-25 हजार के इनामी पिता-पुत्र संग गाजीपुर पुलिस की मुठभेड़, हत्या के मामले में थे वांछित, पैर में गोली लगने से हुए घायल