गाजीपुर

गाजीपुर में यात्रियों से भरी बस हाईवे पर पलटी, 2 महिला यात्री की मौत, दर्जनों घायल

नंदगंज थाना क्षेत्र में गाजीपुर से बनारस आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस के पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

2 min read
Apr 09, 2026
Pc-patrika

गाजीपुर: नंदगंज थाना क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर पलट गई। बस के पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग दौड़े और राहत वा बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ यात्री बस के नीचे दबे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है।

नेपाल से आ रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह यह बस नेपाल से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी जिसमें महाराष्ट्र के जलगांव के तीर्थ यात्री सवार थे। बताया जा रहा की बस में कुल 45 यात्री सवार थे और नंदगंज पहुंचने के बाद तेज होने के कारण डिवाइडर से टकराकर बस अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर ही पलट गई। इस दौरान बस के नीचे कई यात्री दब गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को बाहर निकालते हुए राहत वा बचाव कार्य शुरू किया।

महाराष्ट्र के तीर्थ यात्री थे सवार

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से कई लोगों को नंदगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके साथ ही कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर है। वही इस हाथ से में महाराष्ट्र निवासी दो महिला यात्रियों की मौत हो गई है।

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों से मिलने एएसपी सीटी राकेश कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी यात्री पहले वाराणसी आए थे और वाराणसी से वे चित्रकूट दर्शन करने के लिए गए हुए थे। इसके बाद सभी तीर्थ यात्री काठमांडू (नेपाल) गए और गुरुवार को वहां से वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

दर्शन पूजन करने पशुपतिनाथ मंदिर गए थे श्रद्धालु

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है कि एक बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बस से खो गया और बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। उन्होंने बताया कि करीब 100 लोगों की संख्या में तीर्थ यात्री दो बसों से निकले थे और 3 दिन पहले ही काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने गए थे। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

Updated on:
09 Apr 2026 01:40 pm
Published on:
09 Apr 2026 12:50 pm
Also Read
View All