23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने किया सुसाइड, गाजीपुर में पेड़ के सहारे लटका मिला शव, कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Minor Girl-Boy Sucide in Ghazipur: गाजीपुर में कथित तौर पर एक किशोर और किशोरी का शव पेड़ के सहारे लटकता हुआ मिला है।
2 min read
Google source verification
Ghazipur criime news

Pc-Patrika

Minor Boy and Girl Sucide in Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कथित तौर पर एक किशोर और किशोरी का शव पेड़ के सहारे लटकता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका था। ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद पूरे मामले की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी। वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है।

एक ही गांव के रहने वाले हैं मृतक

जानकारी के मुताबिक, शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकड़ा गांव में कथित तौर पर एक नाबालिक किशोर और किशोरी ने सामूहिक रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र करीब 16 वर्ष के आसपास की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के किशोर का उसी गांव के एक किशोरी के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही एक दूसरे के संपर्क में थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह ग्रामीण जब खेतों की तरफ जाने लगे तो उन्होंने पेड़ के सहारे दोनों को लटके हुए देखा। पास जाकर देखने पर ग्रामीणों ने गांव के ही किशोर और किशोरी का शव पाया। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी।

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे किशोर और किशोरी के परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी शादियाबाद पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को फंदे से उतार कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ही एक दूसरे से प्रेम करते थे। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

वहीं, पुलिस की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन कई एंगल से मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि परिजनों से इस बात की जानकारी भी की जा रही है कि दोनों रात में उस स्थान पर पहुंचे कैसे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग