गाजीपुर

टमाटर देने के बहाने 10 वर्षीय बालिका को अधेड़ ने घर में बुलाकर किया दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
May 08, 2018
विऱोध के बाद भी आरोपी ने जबरदस्ती किया दुष्कर्म
विऱोध के बाद भी आरोपी ने जबरदस्ती किया दुष्कर्म

ग़ाज़ीपुर. यूपी के ग़ाज़ीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक 10 वर्षीय दलित नाबालिक लड़की के साथ बस्ती के ही 55 वर्षीय अधेड़ द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वही दुष्कर्म के बाद पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी कि खिलाफ मुकदमा लिखकर गिरफ्तार कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम नाबालिक लड़की अपने घर के पास कंडा पाथ रही थी। कि इसी बीच गांव की ही मुन्नू राम 55 वर्ष लड़की को टमाटर देने के बहाने अपने घर में बुलाया और अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता के विऱोध के बाद भी आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया।


घटना के बाद जब पीड़िता ने घर आकर अपनी मां से आप बीती सुनाई तो वह दंग रह गई। पीड़िता की मां ने तत्काल आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही इस मामले में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
08 May 2018 05:20 pm
Also Read
View All
Ghazipur News:.’उम्मीद है भगोड़ा साबित नहीं होंगे’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, कांग्रेस नेताओं पर भी उठाए सवाल

‘पैसा लौटाने के बहाने बुलाया और फेंक दिया तेजाब’, गाजीपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: महिला को 10 साल की सजा

गाजीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 अवैध असलहों के साथ 3 गिरफ्तार, एमपी से लेकर डिलीवरी करने पहुंचे थे

‘जाति-धर्म के नाम पर वोट न मांगे तो जमानत जब्त हो जाएगी’, अखिलेश यादव पर जमकर बरसे डिप्टी CM बृजेश पाठक

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार के इनामी को गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा: अस्पताल में दिया था चकमा, मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार