गाजीपुर

लेनदेन के विवाद में की गयी थी रेस्तरां संचालक की हत्या, पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

हत्या करने के बाद फेंकी गयी थी लाश, हत्या में प्रयुक्त राड व एक बाइक भी बरामद
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 9:29 PM IST
Police and Criminal
Police and Criminal

रिपोर्ट:-आलोक त्रिपाठी
गाजीपुर. मेहनाजपुर बाजार के रेस्तरां संचालक राहुल सिंह की हत्या का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी सोमेन वर्मा ने मीडिया के सामने हत्या से जुड़ी बातों को साझा किया है। एसपी के अनुसार लेनदेन में ही रेस्तरां संचालक क हत्या की गयी थी। हत्या के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया है साथ ही हत्या में प्रयुक्त राड व बाइक भी बरामद की है।
यह भी पढ़े:-मुलायम सिंह यादव के ऐलान से आजमगढ़ को लगा तगड़ा झटका, अब इस बाहुबली को मिल सकता है फायदा


एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि चार दिन पहले अनौनी गांव के पास एक प्रतिमा के पीछे एक लाश मिली थी जिसकी शिनाक्त रेस्तरां संचालक राहुल सिंह उर्फ गोलू के रुप में हुई थी। लाश को देख कर लग रहा था कि किसी भारी चीज से सिर पर प्रहार कर मर्डर किया गया है। पुलिस जांच में हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक के यहां का किरायेदार मिठाई विक्रेता सत्तन राजभर उर्प ज्वाला व उसका नौकर संतू लाल यादव ने ही लेनदेन के विवाद के चलते रेस्तरां संचालक की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी की गिरफ्तारी बिहारीगंज रेलव क्रासिंग के पास से हुई है और पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त राड व बाइक भी बरामद हुई है।
यह भी पढ़े:-अब पुलिस थानों पर तैनात होंगे चार इंस्पेक्टर, सबको मिला अलग काम

पगड़ी की रकम के चलते हुई हत्या
गाजीपुर के एसपी के अनुसार सत्तन राजभर ने रेस्तरां संचालक के दादा श्रीकांत सिंह को दुकान की पगड़ी के रुपय में तीस हजार रुपये दिये थे। एक माह पहले श्रीकांत सिंह का निधन हो गया था इसके बादरेस्तरां संचालक ने सत्तन राजभर से से और पैसे की मांग करने लगा। इसको लेकर व सत्तन राजभर पर दबाव बनाने लगा था। सत्तन को दुकान छोडऩे नहीं दिया जा रहा था और पैसा देने की मांग रोज हो रही थी अंत में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ गांव निवासी संतूलाल व खानपुर के ही अनौनी गांव निवासी सत्तन राजभर ने राहुल सिंह की हत्या करने की योजना बनायी। पगड़ी का पैसा देने की बहाने फोन करके बुलाया और फिर राड से वार करके जान ले ली। इसके बाद शव को फेंक कर वहां से चले आये।
यह भी पढ़े:-भूल जायेंगे टॉयलेट एक प्रेम कथा मूवी, जब इस शौचालय निर्माण की सुनेंगे कहानी

Updated on:
14 Jun 2018, 9:29 PM IST
Published on: