गाजीपुर

राहुल-प्रियंका गांधी के काफिले को गाजीपुर बॉर्डर पर रोका, आराधना मिश्रा को किया हाउस अरेस्ट

Rahul Gandhi Sambhal Visit: संभल में मृतक के परिजनों से मिलने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका यूपी पहुंच चुके हैं। संभल पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने उनके काफिले को रोक दिया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2024, 11:41 AM IST

Rahul Gandhi Sambhal Visit: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया है। राहुल-प्रियंका गांधी को रोकने के लिए थ्री लेयर का सहारा लिया गया है। पहली लेयर में पुलिस वाले खड़े हैं। दूसरी और तीसरी लेयर पर लोहे के बैरिकेड्स हैं।

10 दिसंबर तक लगी है धारा 163

दरअसल, प्रशासन ने संभल में 10 दिसंबर तक बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। ऐसे में किसी भी बाहरी को संभल में एंट्री नहीं दी जा रही है। वहीं, डीएम राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर दिल्ली से सटे यूपी के चार जिलों गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा, बुलंदशहर में भी सीमाएं सील की गई हैं।

कांग्रेस ने कहा- सिर्फ 5 लोगों को दें जाने की अनुमति

गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस अफसरों से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर काफिला नहीं जा सकता तो सिर्फ 5 लोगों को संभल जाने की अनुमति दी जाए। हालांकि, अफसरों ने राहुल गांधी से लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संभल में धारा-163 लगी है। वहां अभी मत जाइए।

कांग्रेस नेत्री आराधना मिश्रा को किया हाउस अरेस्ट

यूपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लिखा, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल संभल हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंच रहा है। उन्हें रोकने के लिए भाजपा सरकार हर तरह का कुचक्र रच रही है। एक ओर उसने यूपी बॉर्डर की किलेबंदी कर रखी है, दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं को जहां-तहां हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। नेता, कांग्रेस विधानमंडल दल आराधना मिश्रा को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। शासन-प्रशासन के इस दमनकारी कृत्य पर उन्होंने कहा है कि आखिर सरकार द्वारा हमें संभल हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने, उनकी आवाज बनने और उनके न्यायपूर्ण संघर्ष में उनका साथ देने से क्यों रोका जा रहा है?"

Updated on:
4 Dec 2024, 11:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ghazipur News:.’उम्मीद है भगोड़ा साबित नहीं होंगे’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, कांग्रेस नेताओं पर भी उठाए सवाल

‘पैसा लौटाने के बहाने बुलाया और फेंक दिया तेजाब’, गाजीपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: महिला को 10 साल की सजा

गाजीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 अवैध असलहों के साथ 3 गिरफ्तार, एमपी से लेकर डिलीवरी करने पहुंचे थे

‘जाति-धर्म के नाम पर वोट न मांगे तो जमानत जब्त हो जाएगी’, अखिलेश यादव पर जमकर बरसे डिप्टी CM बृजेश पाठक

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार के इनामी को गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा: अस्पताल में दिया था चकमा, मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार