गाजीपुर

मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ने पर सांसद तेजप्रताप सिंह यादव का बयान, कहा- नेताजी…

कहा- बीजेपी सपा- बसपा गठबंधन को तोड़ने में लगी हुई है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 9:36 PM IST
Tej pratap singh
तेज प्रताप सिंह

गाजीपुर. मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह ने कहा कि मैनपुरी नेता जी का पुराना क्षेत्र रहा है और वहां से उनका बेहद लगाव है, वैसे वो कहीं से भी चुनाव लड़ सकते है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जहां से चुनाव लड़ाएगी वहां से वह चुनाव लड़ेगें और अगर नहीं लड़ाती है तो मैं प्रभारी बनकर नेता जी का साथ दूंगा। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के कन्नौज और मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

वाराणसी से बलिया निजी कार्यक्रम में जा रहे मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह यादव का गाजीपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद तेज प्रताप सिंह मीडिया से मुखाबित होते हुए कहा कि वाराणसी से बलिया एक कार्यक्रम में जा रहा था लेकिन कार्यकर्ताओँ और जिलाध्यक्ष के बुलावे में कार्यकर्ताओं में मिलने के लिए रूक गया हूं।

वहीं मीडिया ने सपा के राष्ट्रीय़ अध्यक्ष अखिलेश यादव के बंगले के मुद्दे पर कहा कि पिछले 10 दिन से जितनी खबरें टीवी पर चल रहा है, सभी सरकार के खिलाफ जा रही है। चाहे कैराना, नूरपुर उप चुनाव हो और डीएम के संस्पेस से आईएएस लावी खिलाफ हो गए इन सब मुद्दों से भटकाने का काम केवल बीजेपी कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक फोटोग्राफर के माध्यम से जानकारी मिली थी और उस फोटो को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया को दिया था। सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है और केवल बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

वहीं गठबंधन के सवाल पर कहा कि जबसे गठबंधन हुआ है तब से चार उप चुनाव हुए है जिसका का परिणाम बीजेपी को करारी हार मिली है। बीजेपी इसबात को भली भांति जानती है कि अगर गठबंधन 2019 तक रहा तो शायद बीजेपी को उंगलियों पर गिनने वाली सीट मिलेगी। इसकी वजह से बीजेपी किसी भी तरह से गठबंधन को तोड़ने में लगी हुई है। लेकिन उनका प्रायस सफल नहीं होगा।

वहीं मीडिया ने जवानों के शहीद होने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जबसे ये सरकार आई है तब से सैनिक शहीद हो रहे हैं । सरकार को चाहिए कि सैनिकों को कार्रवाई करने के लिए छूट दे।

BY- ALOK TRIPATHI

Updated on:
14 Jun 2018, 9:36 PM IST
Published on: