गाजीपुर

UP Board Result Ghazipur : हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में बनाया स्थान, रौशन हुआ जनपद का नाम

UP Board Result Ghazipur : गाजीपुर जनपद में इस वर्ष भी छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बाजी मार ली। उनका परिणाम लड़कों से अधिक रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी परीक्षार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी हैं।

less than 1 minute read
Apr 26, 2023
गाजीपुर की मेधावी ज्योति यादव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में यूपी की मेरिट में 5वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया

गाजीपुर। हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। इस परिणाम में गाजीपुर जनपद के मेधावियों ने इंटर और हाईस्कूल दोनों ही मेरिट में स्थान बनाया है। हाईस्कूल परीक्षा में 5 और इंटर में तीन स्टूडेंट्स ने प्रदेश की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में रैंक लाकर गाजीपुर का नाम रौशन किया है।

91 प्रतिशत रहा हाईस्कूल का रिजल्ट

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि जिले के मेधावियों ने जनपद का नाम रौशन किया है। हाईस्कूल में 91.45 प्रतिशत और 71.04 प्रतिशत इंटर का परीक्षाफल रहा। इस परीक्षा फल में हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के पांच परीक्षार्थी खुशी जायसवाल, आंचल तिवारी, प्रियांशु शर्मा, स्मृति विश्वकर्मा, श्रेया प्रजापति को क्रमश: छठा, सातवां, आठवां, नौवां एवं दसवां स्थान प्रदेश की मेरिट में मिला।

इंटर के तीन छात्रों ने मेरिट में बनाया स्थान

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हाईस्कूल के अलावा इंटरमीडिएट में जिले से तीन परीक्षार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाया है। इसमें ज्योति यादव को पांचवां, श्वेता तिवारी और दानिश अंसारी को नौवां स्थान हासिल हुआ है।

गाजीपुर के इस स्कूल में पढ़ती हैं ज्योति

इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान पाने वाली पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सिखड़ी की इंटरमीडिएट की छात्रा ज्योति यादव के परिजन खुश हैं। ज्योति को 96.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। ओड़राई गांव की रहने वाली ज्योति ने 500 में से 483 अंक लकार जनपद का नाम रौशन किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने ज्योति को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। ज्योति इस समय वाराणसी में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही हैं।

Published on:
26 Apr 2023 12:25 pm
Also Read
View All