17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ से आया और चढ़ गया मोबाइल टावर पर, प्रेमिका को बुलाने के लिए फेंकी चिट्ठी, गाजीपुर पुलिस ने ऐसे उतारा

छत्तीसगढ़ से गाजीपुर आया एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ गया। इस दौरान उसने चिट्ठी फेंककर प्रेमिका से बात करवाने को कहा...

2 min read
Google source verification

गाजीपुर: शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़कर ऊपर से चिट्टियां नीचे फेंकने लगा। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए छत्तीसगढ़ से गाजीपुर पहुंचा हुआ था और प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा था।

यह घटना गुरैनी गांव की है, जहां छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के वीरगांव का रहने वाला संजीत साव अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह अपने साथ एक कॉपी और कलम लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा रहा।

टावर से फेंकी चिट्ठी

घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस युवक को नीचे उतरने के प्रयास करने लगी। इसी दौरान युवक ने एक चिट्ठी फेंकी, जिसमें लिखा था कि उसकी प्रेमिका इसी गांव में रहती है और वह उससे मिलना चाहता है। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका से अक्सर फोन पर बात किया करता था और इसी दौरान उसकी प्रेमिका ने अपना नंबर बदल दिया और बात करने से इनकार कर दिया।

युवक ने टावर से ही एक चिट्ठी में अपनी प्रेमिका का नंबर लिखकर नीचे फेंका और उससे बात करवाने की जिद पर अड़ गया। इस दौरान पुलिस ने उसके द्वारा बताए गए नंबर पर फोन किया और उससे उसकी बात करवाई, जिसके बाद वह नीचे उतर आया।

पुलिस ने भेजा जेल

थाना अध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया है कि युवक छत्तीसगढ़ से गाजीपुर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था युवक को सब कुशल नीचे उतार लिया गया है और उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया है। युवक के परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है और इसके साथ ही युवती के पक्ष के लोगों से भी बातचीत की जा रही है।