24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम महिला आरक्षण पर बवाल, अखिलेश यादव के बयान पर भड़के संजय निषाद, कहा- सिर्फ वोट बैंक बना रही सपा

संजय निषाद ने अखिलेश यादव के मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने वाले बयान पर हमला बोला। उन्होंने सपा पर मुस्लिम वोट लेने लेकिन प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लगाया।
2 min read
Google source verification
अखिलेश यादव के बयान पर भड़के संजय निषाद

अखिलेश यादव के बयान पर भड़के संजय निषाद

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने वाले बयान पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सपा पर मुसलमानों का वोट लेने लेकिन उन्हें उचित हिस्सेदारी न देने का आरोप लगाया। गाजीपुर में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संजय निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी मुसलमानों का लगभग 19 प्रतिशत वोट लेती है। लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें प्रतिनिधित्व क्यों नहीं देती? मंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि असली राजनीति हिंदू हो या मुस्लिम, उजड़े-पिछड़े लोगों की आवाज बनना है। लेकिन सपा यह काम नहीं कर रही है।

आजम खान का उदाहरण

संजय निषाद ने आजम खान का जिक्र करते हुए कहा कि जब आजम खान जेल गए तो सपा के कोई नेता उनसे मिलने नहीं गए। उनके समर्थन में कोई बड़ा आंदोलन भी नहीं किया गया। इससे साफ होता है कि सपा अपने नेताओं को भी समय पर साथ नहीं देती।

मुस्लिम बच्चों की शिक्षा पर तंज

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि उनकी इच्छा है कि मुसलमानों के बच्चे भी पढ़-लिखकर डॉक्टर और इंजीनियर बनें। लेकिन सपा नेतृत्व अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा और अच्छी आर्थिक शिक्षा देता है। वहीं मुसलमानों के बच्चों को सिर्फ धार्मिक शिक्षा तक सीमित रखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा मुस्लिम समाज को प्रगति की राह पर नहीं ले जाना चाहती।

महिलाओं और गरीबों को आरक्षण

संजय निषाद ने कहा कि राजनीति में असली बदलाव तब आएगा जब झोपड़ी में रहने वाली और भूमिहीन महिला को भी संसद तक पहुंचने का मौका मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले लोगों को आरक्षण और अवसर सबसे पहले मिलने चाहिए। जिनके पास कुछ नहीं है, उन्हें ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मजदूरों के मुद्दे पर बयान

मंत्री ने नोएडा में श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा मजदूरों के साथ खड़ी रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। संजय निषाद ने कहा कि योगी सरकार गरीबों, पिछड़ों और मजदूरों के हित में लगातार काम कर रही है। गाजीपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में संजय निषाद ने सपा और अखिलेश यादव पर कई मुद्दों पर हमला बोला। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने वाले बयान को राजनीतिक चाल बताया। साथ ही सपा पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। मंत्री ने जोर दिया कि असली राजनीति गरीबों, महिलाओं और पिछड़ों को मुख्यधारा में लाने की है। भाजपा सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग