गाजीपुर

वीके सिंह जम्मू-कश्मीर के नए उप-राज्यपाल होंगे! मनोज सिन्हा गाजीपुर से लड़ेंगे चुनाव?

सूत्रों का दावा है कि जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा इस्‍तीफ देंगे। उनकी जगह पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को जम्मू-कश्मीर का उप-राज्यपाल बनाया जाएगा। मनोज सिन्हा गाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल दोनों मामलों की अधिकारिक पुष्टि नहीं है।
less than 1 minute read
• •
Apr 09, 2024
manoj_sinha.jpg
manoj sinha and VK Singh

सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा इस्तीफा दे रहे हैं। बीजेपी गाजीपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह का जम्मू-कश्मीर का उप राज्यपाल बनना तय है, सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और गाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।


मनोज सिन्हा ने 7 अगस्त, 2020 को जम्मू-कश्मीर में उप-राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला। वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के मूल निवासी हैं और मई 2014 से मई 2019 तक नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे। वह रेल और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। हालांकि, भाजपा ने अभी तक उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं, जिनमें गाजीपुर भी शामिल है, जो 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा के पास गई थी। इस सीट पर बसपा के अफजाल अंसारी ने चुनाव लड़ा था, जिन्होंने 2019 में मनोज सिन्हा को हराया था।

मनोज सिन्हा इस सीट से तीन बार सांसद हैं और 1996, 1999 और 2014 में जीते थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में, सिन्हा ने इस सीट पर समाजवादी पार्टी की शिवकन्या कुशवाह को हराया, हालांकि, वह अंसारी से हार गए। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट से मैदान में उतार सकती है। हालांकि, राज्य राजभवन के सूत्रों ने पूरे मामले पर चुप्पी साधते हुए दबी जुबान में यह जरूर कहा कि राजभवन में हलचल और तैयारियां तेज हैं सूत्रों ने दावा किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को जम्मू-कश्मीर का उप राज्यपाल बनाया जा सकता है। फिलहाल, दोनों घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Updated on:
09 Apr 2024 05:43 pm
Published on:
09 Apr 2024 05:39 pm
Also Read
View All
Ghazipur News:.’उम्मीद है भगोड़ा साबित नहीं होंगे’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, कांग्रेस नेताओं पर भी उठाए सवाल

‘पैसा लौटाने के बहाने बुलाया और फेंक दिया तेजाब’, गाजीपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: महिला को 10 साल की सजा

गाजीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 अवैध असलहों के साथ 3 गिरफ्तार, एमपी से लेकर डिलीवरी करने पहुंचे थे

‘जाति-धर्म के नाम पर वोट न मांगे तो जमानत जब्त हो जाएगी’, अखिलेश यादव पर जमकर बरसे डिप्टी CM बृजेश पाठक

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार के इनामी को गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा: अस्पताल में दिया था चकमा, मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार