28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghazipur / गाजीपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी के पैर में मारी गोली, मां-बेटी की गला रेतकर की थी हत्या, जमीनी विवाद में किया था मर्डर

गाजीपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी के पैर में मारी गोली, मां-बेटी की गला रेतकर की थी हत्या, जमीनी विवाद में किया था मर्डर

Ghazipur crime News: गाजीपुर जिले में पुलिस ने बीते दिनों नंदगंज थाना क्षेत्र में हुई मां-बेटी की हत्या के मामले में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 28 Nov 2026, 7:56 AM IST

Ghazipur latest news

मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी, (Pc-Ghazipur Police)

Ghazipur Double Murder: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस ने बीते दिनों नंदगंज थाना क्षेत्र में हुई मां-बेटी की हत्या के मामले में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस व जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद कर लिया है। बुधवार को महिला और उसकी 8 साल की बेटी के सब घर के अंदर मिले थे। दोनों के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान पाए गए थे। बताया जा रहा है की घटना के समय मां और बेटी घर में अकेली ही थी और में गेट के बाहर ताला लगा था।

दोनों पैर में लगी गोली

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस को सूचना मिली ग्राम धरवा में 23 नवंबर की रात मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या के मामले में स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमे से संबंधित और 25 हजार का इनामी सोनू उर्फ परवेज नंदगंज पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग के बगल से ग्राम दवोपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की। इस दौरान सोनू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में सोनू के दोनों पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बुधवार को थाना क्षेत्र में जुबैन निशा (32) और उनकी बेटी एमन (8) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई मोहम्मद अनिरुल्लाह ने बताया था कि मंगलवार को उन्होंने अपनी बहन को फोन किया था, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। बुधवार की सुबह उन्होंने पड़ोसियों से संपर्क किया गया तो मकान के बाहर ताला बंद होने की जानकारी मिली, जिसके बाद अनिरुल्लाह ने अपनी दो अन्य बहनों को मौके पर भेजा और दोनों बहन ताला तोड़कर पर घर के अंदर दाखिल हुई, जिसके बाद मां बेटी के शव फर्श और बिस्तर से बरामद हुए।

पति से अलग रहती थी मां-बेटी

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान अनिरूला ने गांव के ही रहने वाले सोनू पर हत्या का आरोप लगाया और इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि सोनू अक्सर उसकी बहन को धमकी देता था और परिवार से किराए पर जमीन मांग रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पूर्व में इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन फिर बाद में समझौता हो गया, लेकिन इसके बावजूद सोनू उनकी बहन को धमकियां दे रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से सोनू ने उनकी हत्या की। जुबैन के पति गुलफाम मेरठ का रहने वाला है और 8 साल पहले ही दोनों अलग हो गए थे, जिसके बाद जुबैन निशा अकेले ही नंदगंज में अपनी बेटी के साथ रह रही थी।