Hindi News / Uttar Pradesh / Ghazipur / 100 की स्पीड में बाइक से टकराई बारातियों की कार, पेड़ से भिड़ी; दूल्हे के 5 दोस्तों समेत 8 की मौत
100 की स्पीड में बाइक से टकराई बारातियों की कार, पेड़ से भिड़ी; दूल्हे के 5 दोस्तों समेत 8 की मौत
गाजीपुर से बिहार जा रही बारात की कार बक्सर जिले में हादसे का शिकार हो गई। राजपुर थाना क्षेत्र में कार पहले बाइक से टकराई और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार दूल्हे के 5 दोस्तों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बाइक सवार शामिल हैं।
गाजीपुर से बिहार जा रही बारात की कार बक्सर जिले में हादसे का शिकार हो गई। राजपुर थाना क्षेत्र में कार पहले बाइक से टकराई और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार दूल्हे के 5 दोस्तों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बाइक सवार शामिल हैं।
सभी मृतक गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव के रहने वाले थे। बारात गांव के राम निवास राम के बेटे अरुण कुमार की थी। बारात बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुरा गांव जा रही थी।
बाइक से टकराने के बाद पेड़ से भिड़ी कार
हादसा बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में सोनपा गांव के पास हनुमान राय के डेरे के नजदीक हुआ। बारात में शामिल युवक कार से जा रहे थे। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से टकरा गई। बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में कार सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।
तीन युवकों ने मौके पर तोड़ा दम
हादसे में बादल कुमार (30), इरफान अंसारी (25) और अरबाज अली (20) की मौके पर ही मौत हो गई। बादल, संतोष ठाकुर के बेटे थे। इरफान, कलमुद्दीन अंसारी के बेटे और अरबाज, सोबन अली के बेटे थे।
वहीं, सत्येंद्र गुप्ता और सम्राट ठाकुर (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। सत्येंद्र, बलिस्टर गुप्ता के बेटे थे, जबकि सम्राट पप्पू ठाकुर के बेटे थे।
घटना की सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए।