भाजपा नेता की मौतः हादसे में नहीं, पिटाई में गंवाई थी जान

सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले भाजपा नेता रामदेव राणा की मौत की जांच अभी भी जारी है...

less than 1 minute read
Mar 14, 2016
Swaimadhopur photo
गिरिडीह। सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले भाजपा नेता रामदेव राणा की मौत की जांच अभी भी जारी है। मामले में परिजनों ने खुलासा किया है कि रामदेव राणा की सड़क दुर्घटना में मौत नहीं हुई है, बल्कि सिमरिया बटपार के पास उनपर जानलेवा हमला किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पहली बार कोडरमा के सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा शोकाकुल परिवार से मिलने सिकदारडीह गांव पहुंचे थे। यहां मृतक के परिजनों ने इस बात का खुलासा किया है। साथ ही इस मामले को लेकर सिकदारडीह के मृत भाजपा नेता के परिजनों ने चकाई थाना में रविवार को आवेदन देकर दोषी व्यक्तियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

परिजनों ने बताया है कि बताया कि मंगलवार को रामदेव राणा सिमरिया बटपार रास्ते से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इस बीच उनके बाइक से टकराकर बटपार की एक महिला चोटिल हो गई। रामदेव राणा उसका इलाज कराने के लिए बात अभी कर ही रहे थे कि लोगों ने उनके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की।

मारपीट में सिर पर उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान धनबाद के प्राइवेट अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
Published on:
14 Mar 2016 09:27 pm
Also Read
View All