दो बीडीओ को मिला शोकॉज, शिकायतों का हुआ समाधान

सूचना भवन सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं...
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2016, 8:14 PM IST
seoni
seoni
रांची। सूचना भवन सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। 14 शिकायतों की समीक्षा के दौरान दो बीडीओ को शोकॉज करते हुए जांच और कार्रवाई में तेजी लाने को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल ने मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संतोषजनक रिपोर्ट नहीं भेजने वाले पदाधिकारियों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता की शिकायतों को हल्के में नहीं लें। इनका शीघ्र समाधान ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

देवघर की ललिता देवी (पति मनु मिर्धाद्ध) की धनरोपनी के दौरान वज्रपात से मौत मामले में जांच में लापरवाही को मुख्यमंत्री के सचिव बर्णवाल ने गंभीरता से लेते हुए देवघर डीसी को शोकॉज का निर्देश दिया है। उन्होंने शीघ्र इस मामले में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

गोड्डा के पोड़ैयाहाट में मनरेगा के अंतर्गत भावेश मंडल की जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण में अनियमितता एवं फर्जी मस्टर रोल के जरिए अवैध राशि की निकासी मामले में जांच में लापरवाही को लेकर बीडीओ को शोकॉज किया गया है। जिला से टीम भेजकर इसकी विस्तृत जांच कराने को कहा गया है।
Published on: