गोंडा

नौकरी दिलाने के बहाने टीचरों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

नौकरी दिलाने के बहाने टीचरों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

2 min read
Apr 22, 2018
gang rape

गोंडा. देश भर में मासूम बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। एक तरफ जहां मोदी सरकार ने छोटी बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए कड़ा कदम उठाते हुए 12 वर्ष तक की उम्र के बच्चों-बच्चियों से बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा देने का फैसला सुनाया है, वहीं दूसरी तरफ इन तमाम फैसलों को नजरअंदाज करते हुए दरिंदे घटनाअों को खुलेआम अंजाम दे रहे है। ताजा मामला है उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक गैंगरेप की घटना सामने आई है। घटना खोड़ारे थाना क्षेत्र की है, जहां 23 वर्षीय एक अविवाहित युवती ने तीन टीचरों और स्कूल प्रबंधक पर नौकरी का झांसा देकर उसी के घर में गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने युवती की तहरीर पर स्कूल के प्रबंधक समेत तीन शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इश पूरी घटना के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

नौकरी का दिया झांसा

पीड़िता के मुताबिक स्थानीय माध्यमिक विद्यालय के एक अध्यापक ने बाबू की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और लगभग 6 महीने से लगातार युवती के घर आने-जाने लगा। इसका फायदा उठाते हुए 20 अप्रैल को किसी काम से गोंडा गई युवती को घर छोड़ने की बात कही। मोटरसाइकिल पर बैठकर घर पर पहुंची युवती से अध्यापक ने कहा कि विद्यालय में प्रबंधक के पुत्र और प्राचार्य के पुत्र, जो विद्यालय में अध्यापक भी है, को बुलाकर नौकरी लगवाने की बात पक्की करेंगे।

असलहा दिखा बारी बारी से किया रेप

दोनों अध्यापक युवती के घर पहुंचे और युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दिया। युवती द्वारा विरोध किए जाने पर अध्यापकों ने असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए बारी-बारी से रेप किया। इस बीच जब युवती की मां मदद के लिए आई, तब मौका पाकर फरार हो गए।

युवती की मां ने पुलिस को किया फोन

युवती की मां के फोन पर पुलिस मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंची और अध्यापक चंद्रभान निवासी बिजहरिया को गिरफ्तार किया। आरोपी चंद्रभान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस आरोपियों के तलाश में खोजबिन कर रही है।

Published on:
22 Apr 2018 10:59 am
Also Read
View All