गोंडा के गोवंश तस्करी मामले में दो साल से फरार 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी बिलाल आखिरकार STF के हत्थे चढ़ गया। टीम ने उसे मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया।
गोंडा जिले में गोवंश तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पकड़कर लाया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोंडा जिले में गोवंश तस्करी के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को आखिरकार एसटीएफ लखनऊ की टीम ने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद बिलाल पुत्र अजीज निवासी वार्ड नंबर 17 लालबाग कनेटा रोड थाना हसनपुर जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। उसे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार यह मामला 5 जनवरी 2024 का है। उस रात थाना परसपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बहुवन मदार माझा के भठियारन पुरवा इलाके में गोवंशों को कंटेनर में भर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की।
पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। तलाशी के दौरान पुलिस को एक कंटेनर, दो मोटरसाइकिल और चार गोवंश बरामद हुए। बरामद किए गए गोवंशों को कंटेनर से उतारकर सुरक्षित रूप से डेहरास गौशाला भेज दिया गया। इस मामले में थाना परसपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मोहम्मद बिलाल का नाम सामने आया था। लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज गोंडा ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसके बाद एसटीएफ लखनऊ की टीम लगातार उसकी तलाश में लगी थी। आखिरकार 8 मार्च 2026 को एसटीएफ को सफलता मिली। टीम ने आरोपी को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे लाकर थाना परसपुर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।