28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे की नोक पर सर्राफा व्यापारी से लाखों के जेवरात लूटे… इलाके में फैली सनसनी

गोंडा के करनैलगंज में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को असलहे के बल पर लूट लिया। बदमाश लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी से उनकी तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification
पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शुरू की जांच फोटो सोर्स पत्रिका

पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शुरू की जांच फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में दिनदहाड़े सर्राफा व्यवसायी से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर व्यापारी को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। जहां एक सर्राफा व्यापारी को दिनदहाड़े लूट का शिकार बनाया गया। यह वारदात नारायणपुर माझा रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय हुई। जब व्यापारी अपनी दुकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश अपाचे बाइक पर सवार थे। उन्होंने व्यापारी को रोकते ही उस पर असलहा तान दिया। अचानक हुए इस हमले से व्यापारी घबरा गया। विरोध करने की स्थिति में नहीं रहा। बदमाशों ने उसके पास मौजूद बैग और जेब की तलाशी लेते हुए सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। अनुमान लगाया जा रहा है कि लूटे गए जेवरात की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच है।

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मिनटों में फरार हुए बदमाश

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से तेजी से फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई। जिससे आसपास के लोग संभल भी नहीं पाए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। पीड़ित व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए इलाके में नाकेबंदी भी की जा रही है।

पुलिस सीसीटीवी कैमरा की मदद से बदमाशों की कर रही तलाश

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।