गोंडा

मंत्री की गाड़ी से मरा किसान के बेटा तो छलका अखिलेश यादव का दर्द, आनन-फानन में की बड़ी मदद!

सूबे के कबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले के एक वाहन से कुचलकर हुई मासूम की मौत मामले में बीजेपी नेताओं की संवेदनहीनता अभी भी जारी है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2017, 10:06 AM IST
lucknow

गोण्डा. सूबे के कबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले के एक वाहन से कुचलकर हुई मासूम की मौत मामले में बीजेपी नेताओं की संवेदनहीनता अभी भी जारी है। मौत के बाद सीएम योगी के 5 लाख मुआवजे की घोषणा के अलावा अभी तक मौके पर कोई भी भाजपा नेता या सरकारी अफसर मौके पर नहीं पहुंचा। इसी बीच सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक बच्चे के परिजनों से मिलने पहुंचा।

वहीं अखिलेश यादव द्वारा दी गई 2.5 लाख की आर्थिक मदद को भी परिजनों को दिया। पूर्व कृषि मंत्री और सपा नेता विनोद कुमार उर्फ़ पंडित सिंह के नेतृत्व में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे और अन्य सपा नेता कर्नलगंज के गोंसाई पुरवा पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। सपा हाईकमान अखिलेश यादव के निर्देश पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व मंत्री ने जहाँ प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया वहीं मंत्री ओम प्रकाश को संवेदहीन बताया। प्रतिनिधि मण्डल में सपा नेता कमरुद्दीन, व्यवसायी और नेता मनीष अग्रवाल के साथ एक दर्जन लोग शामिल रहे।

वहीं जब परिजनों से बात की गई तो उन्होंने आरोप लगाया की कोई भी भाजपा नेता उनके घर झांकने तक नहीं आया और कार्रवाई की मांग की। कर्नलगंज पुलिस ने दावा किया है कि कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के साथ चल रहे वाहन से बच्चे की मौत के प्रकरण में घटना के दिन अज्ञात वाहन के विरुद्ध धारा 304 A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने वाहन का तलाश कर चालक को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर कोतवाली ले आयी है जिसकी जांच कर रही है कि क्या इसी वाहन से दुर्घटना घटित होकर बालक की मौत हुई है।


क्षेत्र के विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया व इनका कोई कार्यकर्ता घटना के तीसरे दिन भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने नही पहुचा जिससे लोगो मे आक्रोश है जहां तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। निकाय चुनाव में भाजपा को चुकानी पड़ सकती है कीमत। इसी वर्ष नगर परिषद का दर्जा प्राप्त परसपुर नगर परिषद और दूसरी तरफ कर्नलगंज नगर परिषद का चुनाव शुरू है ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं विधायक को घटना से पीड़ित परिवार को नजरअंदाज करना निश्चित रूप से महंगा पड़ेगा।

Updated on:
31 Oct 2017, 10:06 AM IST
Published on: