यूपी के संभल में सहायक शाखा प्रबंधक की हत्या के मामले में बैंक कर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही संभल प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है।
संभल जिले के चंदौसी में सहायक शाखा प्रबंधक की मौत को लेकर बैंक कर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों का कहना था कि संभल में बैंक कर्मचारियों की हत्या की गई है। जबकि वहां का प्रशासन उसे सुसाइड बता रहा है। बैंक कर्मचारी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि प्रशासन दोषियों को बचाने में जुट गया है। हत्या को आत्महत्या बता रहा है।
यूपी के गोंडा जिले में प्रथमा ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने बुधवार की शाम संभल में सहायक शाखा प्रबंधक की मौत को हत्या करार देते हुए कैंडल मार्च निकाला। बैंक कर्मियों का कहना था कि शाखा प्रबंधक की हत्या की गई है। प्रशासन अब दोषियों को बचाकर हत्या को आत्महत्या बता रहा है। यदि तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई ना की गई तो हम लोग बैंक में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन ने अभी तक इस मामले में रिपोर्ट तक नहीं दर्ज किया है। बता दें कि संभल जिले में बीते 29 जून को सहायक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस संबंध अनिल कुमार शर्मा सेवानिवृत्ति वरिष्ठ शाखा प्रबंधक व सेवानिवृत्ति कर्मचारी कल्याण समिति के महासचिव ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति और न्याय दिलाने के लिए हम लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि संभल जिले में प्रथमा ग्रामीण बैंक में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है। चंदौसी का प्रशासन यह नहीं चेत रहा है। इसका अंजाम क्या होगा। एक ऐसी घटना जो किसी ने गोली मारी है। उसको आत्महत्या कहकर निपटाया जा रहा है। अभी हम लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया है। आगे हमारी रणनीति होगी। हम लोग बैंक तब तक बंद कर देंगे। जब तक रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है। हम ज्यादा कुछ ना कहते हुए इस धरना प्रदर्शन में प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन, ऑफिसर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश प्रथमा ग्रामीण बैंक कर्मचारी संगठन, सेवानिवृत्ति कर्मचारी कल्याण समिति सभी के अधिकारी और कर्मचारी यहां मौजूद हैं। हम लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात को रखा है।