14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से थोड़ी दूर पर 5 साल के मासूम को कुत्तों ने नोच कर मार डाला, आतंक से दहशत में ग्रामीण

गोंडा जिले के धानेपुर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर से थोड़ी दूर पर 5 साल के मुस्कान पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। जिससे उसकी तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

less than 1 minute read
Google source verification
मृतक मासूम की फाइल फोटो

मृतक मासूम की फाइल फोटो

गोंडा जिले के नगर पंचायत धानेपुर के कल्याण नगर स्थित टहलुवन पुरवा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खुले में शौच के लिए गई पांच साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।

गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के टहलुवन पुरवा की रहने वाले विशुन लाल की पांच वर्षीय बेटी मुस्कान शनिवार सुबह अपनी बड़ी बहन महक और गांव की दो अन्य छोटी बच्चियों के साथ गांव के पूर्व दिशा में खुले में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वहां दो आवारा कुत्ते पहुंच गए। अचानक मुस्कान पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मासूम को बुरी तरह नोच डाला। उसके गले पर गहरा घाव हो गया। जिससे काफी खून बह गया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया

बच्चियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। परिजन तुरंत घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सांत्वना दी। चेयरमैन प्रतिनिधि रक्षाराम वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर दुख व्यक्त किया। हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सभासद पवन प्रकाश तिवारी सहित अन्य लोगों ने भी परिवार को ढांढस बंधाया।