गोंडा

UP एक अस्पताल द्वारा महिला अंडाणु खरीदे जाने को लेकर, बड़ा खुलासा जानिए पूरा मामला

एक प्राइवेट अस्पताल द्वारा गैर कानूनी तरीके से महिला अंडाणु खरीदे जाने को लेकर राष्ट्रीय सहायक प्रजनन तकनीकी बोर्ड नई दिल्ली से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके पास ऐसे ऑडियो और वीडियो भी मौजूद है।

2 min read
Aug 23, 2025
फोटो जेनरेटAI

गोंडा के एक प्राइवेट अस्पताल पर गंभीर आरोप लगा है। आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दावा किया है कि अस्पताल में महिलाओं के अंडाणु गैरकानूनी तरीके से खरीदे जा रहे हैं। इस मामले से जुड़ा वीडियो और ऑडियो सबूत भी सामने आया है। उन्होंने राष्ट्रीय सहायक प्रजनन तकनीकी बोर्ड से इस पूरे मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल विवादों में घिर गया है। आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया है कि इस अस्पताल में दलालों के जरिए महिलाओं के अंडाणु पैसों के बदले खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। जो इस गैरकानूनी गतिविधि को साबित करते हैं। अमिताभ ठाकुर ने राष्ट्रीय सहायक प्रजनन तकनीकी बोर्ड, नई दिल्ली को भेजी शिकायत में कहा है कि यह मामला सहायक प्रजनन तकनीकी विनियमन अधिनियम 2021 का खुला उल्लंघन है। कानून के मुताबिक, कोई भी अस्पताल बिना पंजीकरण और तय प्रक्रिया के तहत इस तरह का कार्य नहीं कर सकता। उन्होंने याद दिलाया कि इस अधिनियम की धारा 32, 33 और 34 में ऐसे अपराध के लिए गंभीर सजा और दंड का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें

युवती का खून से लथपथ शव मिलने के मामले में SOG सहित पांच टीमें गठित, हो सकता सनसनीखेज खुलासा

राज्य प्रजनन तकनीकी बोर्ड ही दर्ज करा सकता

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अधिनियम के अनुसार किसी भी तरह की शिकायत केवल राष्ट्रीय या राज्य प्रजनन तकनीकी बोर्ड ही दर्ज करा सकता है। इसलिए उन्होंने बोर्ड से आग्रह किया है कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए और गोंडा के सीजेएम कोर्ट में नियमानुसार शिकायत दर्ज कराई जाए। इस पूरे मामले ने गोंडा जिले में हलचल मचा दी है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं। तो अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, अब सबकी निगाहें राष्ट्रीय प्रजनन तकनीकी बोर्ड के कदम पर टिकी हुई हैं।

Published on:
23 Aug 2025 09:50 am
Also Read
View All

अगली खबर