गोंडा

बीजेपी सांसद बृजभूषण ने दिया बयान, बोले- गारंटी लेता हूं ओवैसी के परदादा थे हिंदू

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के धर्म को लेकर बयान दिया है। उन्होंने ओवैसी के पूर्वजों को हिंदू बताया है। ओवैसी के अलावा सपा नेता आजम खान, पूर्व एमएलसी महफूज खां और पूर्व सांसद रिजवान खान पर भी बयान दिया है।

less than 1 minute read
Nov 01, 2022
सांसद बृजभूषण शरण सिंह

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने हैदराबाद से सांसद असुदुद्दीन ओवैसी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं गारंटी लेता हूं और जानता भी हूं कि ओवैसी के पूर्वज हिंदू थे। उनके बाबा के पिता का नाम तुलसीराम दास था।

सांसद बृजभूषण शरण केवल ओवैसी पर ही बयान नहीं दिया है। उन्होंने सपा नेता आजम खान, सपा के पूर्व एमएलसी महफूज खान और रिजवान खान के धर्म को लेकर भी टिप्पणियां की हैं।

महफूज खान को बताया कलहंस ठाकुर

सासंद बृजभूषण शरण सिंह गोण्डा में आयोजित तीन दिवसीय ग्रैंज पिक्स नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे थे। सासंद शरण भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इसी दौरान उन्होंने मुस्लिम नेताओं को लेकर बयान दिए। उन्होंने कहा कि ओवैसी के पूर्वज हिंदू थे, पता नहीं है तो आप जाकर पढ़ लीजिए।

उन्होंने आगे कहा कि सपा के पूर्व एमएलसी महफूज खान हिंदू थे। वें कलहंस ठाकुर हैं जो हिंदू समाज में आते है। बलरामपुर से पूर्व सपा सांसद रिजवान खान को भी हिंदू बताया। उन्होंने सपा नेता आजम खान को लेकर कहा कि हमें आजम के बारे नहीं पता है। इसलिए मैं उनके बारे में कुछ नहीं बोल सकता।

पूर्व सांसद अतीक अहमद को बताया था हिंदू के वंशज

बृज भूषण शरण सिंह इससे पहले पूर्व सांसद अतीक अहमद को हिंदू का वंशज बताया था। उन्होंने कहा था कि सब पुराने हिंदू हैं। भगवान राम के ही संतान हैं। सबको धीरे धीरे बुद्धि आ रही है। बृज भूषण सिंह ने यह बयान उस समय दिया था। जब अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीएम योगी की तारीफ की थी। अतीक अहमद ने कहा था कि सीएम योगी ईमानदार और मेहनती मुख्यमंत्री हैं।

Published on:
01 Nov 2022 03:15 pm
Also Read
View All