गोंडा

बृजभूषण बोले- हमने कहा ज्यादा सलाह दोगे दो सिक्योरिटी एक राइफल बगल में रखकर चला जाऊंगा

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने हरियाणा दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया। कहां कि चरखी दादरी में मेरे खिलाफ खबरें आई थी। लेकिन वहां मुझे लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सिक्योरिटी को लेकर सलाह दिया था। हमने कहा कि ज्यादा सलाह दोगे। तो दो सिक्योरिटी लेंगे। और राइफल को बगल में रखेंगे चले जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2025, 6:05 PM IST
Brijbhushan
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स पत्रिका

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह हरियाणा दौरे से वापस आने के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने वहां के जनता की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे अपार प्रेम और सम्मान मिला है। कहा कि विरोध केवल एक परिवार और कांग्रेस की साजिश थी। जिसे वहां की जनता ने नाकाम कर दिया। मैं वहां के प्रेम समर्थन और सम्मान को जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा।

गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने हरियाणा दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चरखी दादरी में विरोध की खबरें भ्रामक थीं। असल में वहां उन्हें जनता का अपार प्रेम और समर्थन मिला है। उन्होंने दावा किया कि विरोध केवल एक परिवार और कांग्रेस की ओर से रचा गया षड्यंत्र था। जो अब पूरी तरह नाकाम हो चुका है।
बृजभूषण ने बताया कि वह बिना किसी सरकारी सुरक्षा के हरियाणा गए थे। उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ पायलट गाड़ी और एक-दो साथियों के साथ गया। मैंने खुद सुरक्षा लेने से मना कर दिया था। हरियाणा की जनता ही मेरी सुरक्षा थी।
पूर्व सांसद ने कहा, "हरियाणा के लोगों ने न केवल मेरी सुरक्षा की, बल्कि मेरा मान-सम्मान भी बढ़ाया। उन्होंने मुझे खुलकर समर्थन दिया। मैंने कोशिश की कि मेरे किसी भी बयान से किसी समाज या व्यक्ति की भावनाएं आहत न हों। बृजभूषण ने खेलों के क्षेत्र में हरियाणा की जमकर तारीफ करते हुए कहा, कि हरियाणा खेलों का मुकुट है। वहां की माताएं और अभिभावक जिस समर्पण से अपने बच्चों को आगे बढ़ाते हैं। वह पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

हरियाणा के लोगों ने जो प्रेम और सम्मान दिया उसे कभी नहीं भूलूंगा

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बृजभूषण ने कहा कि कांग्रेस शुरू से मेरे खिलाफ षड्यंत्र करती रही है। कुछ लोग एक परिवार के इशारे पर मेरे खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता सब समझती है। हरियाणा के लोगों ने जो प्रेम और सम्मान दिया। उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।

Updated on:
11 Jul 2025, 6:05 PM IST
Published on: