गोंडा

‘केजरीवाल देश के झूठों के सरदार…खुद मरवाते हैं जूता और थप्पड़’, स्याही विवाद पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

उत्तर प्रदेश के गोंडा में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे हमले किए। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला।

2 min read
Dec 01, 2024

गोंडा में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे अपनी उपर हमले खुद करवाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता पर मामला न्यायपालिका के हाथ में है। महाराष्ट्र में भी मंत्रालय बंटवारे पर कोई विवाद नहीं रहेगा।

केजरीवाल पर आरोप

बृजभूषण शरण सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे अपने ऊपर होने वाले हमले खुद करवाते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद पर तरल पदार्थ, चप्पल या जूते फेंकवाते हैं और बाद में इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की स्थिति बेहद खराब है और केजरीवाल ने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। उन्होंने यमुना नदी और सीलमपुर के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली की गंदगी अब बर्दाश्त से बाहर है।

राहुल गांधी की नागरिकता पर टिप्पणी

राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को लेकर उठे विवाद पर सिंह ने कहा कि यह मामला न्यायपालिका के अधीन है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भारतीय कानून के अनुसार किसी अन्य देश का नागरिक है तो उसे भारत की नागरिकता पर पुनर्विचार करना चाहिए। न्यायपालिका इस मुद्दे पर अपना काम करेगी।

महाराष्ट्र में मंत्रालय बंटवारे पर प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद और मंत्रालय बंटवारे को लेकर उठे विवादों पर उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच कोई गंभीर तनाव नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह ने भरोसा जताया कि भाजपा का नेतृत्व इस मुद्दे का समाधान करने में पूरी तरह सक्षम है।

दिल्ली की दुर्दशा पर की तीखी टिप्पणी

सिंह ने दिल्ली की स्थिति पर कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को गंदगी और भ्रष्टाचार में डुबो दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य सड़कें और प्रमुख स्थानों को छोड़कर दिल्ली के अंदरूनी इलाकों में स्थिति दयनीय है। यमुना नदी और सीलमपुर जैसे क्षेत्रों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल के कुशासन का परिणाम है।

Updated on:
01 Dec 2024 05:46 pm
Published on:
01 Dec 2024 05:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर