Brijbhushan: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर बजरंग पुनिया पर भड़के, पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस का भविष्य बता दिया। कहा जिस दिन से राहुल गांधी के अंदर यह बात आ जाएगी। वह नेता बन जाएंगे।
Brijbhushan: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने रेसलिंग को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका के सवाल पर कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है। यह लोग कुश्ती को लगातार बाधित कर रहे हैं। खेल को रोक कर पूरे देश से कुश्ती को खत्म करना चाहते है। वही लोग हैं। जो दिल्ली में धरने पर बैठकर कहते थे, हम कुश्ती को बचाने के लिए धरने पर बैठे हैं।
Brijbhushan: बृजभूषण सिंह ने रेसलिंग को लेकर बजरंग पूनिया की वकील द्वारा डाली गई याचिका के सवाल पर कहा कि यह लोग लगातार कुश्ती को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं।
जंतर मंतर पर जब ये लोग धरने पे बैठे थे। तब कह रहे थे कि हम कुश्ती को बचाने के लिए धरने पे बैठे है। लेकिन यह लोग कभी कोई याचिका दायर करके खेल को रोकने का प्रयास करते है। अभी बजरंग पुनिया के वकील ने एक याचिका डाली थी। इससे पहले सत्यवत साक्षी के पति ने एक याचिका डाली थी। उसके बाद उसका हल निकाला गया। टीम ने वर्ड चैंपियनशिप में भाग लिया। उसमें कई लड़के मेडल भी लेकर आए। अब नेशनल होना है। ये एक सतत प्रक्रिया है। नेशनल में जो बच्चे भाग लेते है। करीब 800 बच्चे रहते है। उनको सार्टिफिकेट दिया जाता है। वहीं सार्टिफिकेट जॉब में काम आता है। अब उसको भी रोकने के लिए एक याचिका दायर की गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला किया। बृजभूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की कोई विचारधारा ही नहीं है। वह भ्रमित है। जिस दिन राहुल गांधी की विचारधारा हो जाएगी। उस दिन वह नेता बन जाएंगे।
अब कमेटी जिसके अध्यक्ष संजय सिंह है।। उस कमेटी के खिलाफ याचिका में कहा गया कि वो नेशनल नहीं करा सकते जबकि UWW जो हमारी राष्ट्रीय खेल संगठन है। वो सरकार को नहीं मानती वो फेडरेशन को मानती है। अब इसको भी लेकर हाईकोर्ट चले गए। हालांकि हाईकोर्ट ने अगले महीने की डेट दे दी है। कोई रोक नहीं लगाया है। ऐ लोग हमेशा कुश्ती को रोकने का प्रयास करते रहते है। अब इनको यह प्रयास करना चाहिए कि पिछले दो साल से कैम्प नहीं चल रहा है। क्यों नहीं चल रहा चलो भाई लखनऊ से आपको आपत्ति है। तो महाराष्ट्र में कैम्प लगवा दो। गुजरात, मध्यप्रदेश में लगवा दो। कैम्प क्यों नहीं चल रहे है। चलना चाहिए अब हरियाणा में एकेडमी और अखाड़ा तथा महाराष्ट्र में एकेडमी अखाड़ा है। लेकिन बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल, उड़ीसा में तो ये लोग खेल को रोक करके पूरे देश से कुश्ती को खत्म करना चाहते है।