कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह जाट बिरादरी के गांव में पहुंचे। गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस गांव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहां कि शायद या हिंदुस्तान का इकलौता गांव है। इस गांव के लोग आपस में मिलजुल कर कैसे रहते हैं। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को ग्रामीणों ने हजारों करोड़ फाइनेंस किया है। कभी मौका मिले तो इस गांव को जरूर आए।
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें वे बताते दिख रहे हैं कि वे हरियाणा के रोहतक स्थित तिगल गांव में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि जहां वे बैठे हैं। वह पहलवान सचिन का घर है। उनके पास में रमेश बैठे हैं और चाचा-ताऊ समेत गांव के कई लोग मौजूद हैं। कहा कि शायद यह हिंदुस्तान का इकलौता गांव है। गांव के लोग आपस में खूब मिलजुल कर रहते हैं। गांव के लोगों ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों को हजारों करोड़ रुपये लोन दिया है। पूरा गांव मिलजुलकर फाइनेंस का काम करता है। इसका वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है।
उन्होंने कहा कि इस गांव की खासियत है कि यहां सभी लोग एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहते हैं। पूरा गांव फाइनेंस से जुड़ा काम करता है। किसी को 100 या 200 करोड़ तक की रकम चाहिए हो तो गांव के लोग 24 घंटे में जुटाकर दे देते हैं। मुनाफा भी सभी अपने निवेश के अनुसार आपस में बांट लेते हैं। यह गांव एक परिवार की तरह चलता है। उन्होंने कहा कि कई बड़े उद्योगपतियों ने भी यहां से हजारों करोड़ लिए हैं। हालांकि नाम बताना उचित नहीं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता हमेशा उनके साथ रही है। पहले उन्होंने चाचा-ताऊ से वादा किया था कि वे उनके बीच आएंगे और आज शाम करीब 6:15 बजे वे गांव में बैठे हैं। बिना भारी सुरक्षा के। रेसलर भी उनके सामने बैठी है। जिसे मेडल जीतना है। लोग मानते थे कि जाट समाज उनका विरोध करता है। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि एक वीडियो में उन्होंने खुद को क्षत्रिय बताया था। लेकिन उससे बड़ा गर्व सबको साथ लेकर चलने में है। उन्होंने कहा कि आलोचक देख लें कि हरियाणा की जनता उनके साथ खड़ी है।
सुंदर पहलवान ने कुछ निष्पक्ष बातें किया तो उनकी बड़ी आलोचना उसे समय हुई थी। जो आलोचना करने वाले लोग थे। वह सब प्रशंसक हो गए हैं। जिन्होंने हमारी आलोचना किया उनकी भी हम कोई निंदा नहीं करते हैं। समय और परिस्थित बस सब कुछ हो जाता है। फिर उन्होंने दोहराया कि आज हम एक ऐसे गांव में बैठे हैं। जो जाट समाज का गांव है। यहां का पूरी तरह से देहाती माहौल है। हम समझते हैं कि कारोबार के क्षेत्र में यह हिंदुस्तान का नंबर एक गांव है। जो लोग हमें सुन रहे हैं उनसे हम कहते हैं कि कभी मौका निकाल कर इस गांव जरूर आए और देखें कि कैसे यह लोग मिलजुल के रहते हैं। और यदि किसी के ऊपर कोई बोझ आ जाए। तो उसे सब लोग मिलकर उठा लेते हैं।
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के लिए गांव के लोग 4 साल से सिक्का इकट्ठा कर रहे थे। गांव वालों ने सिक्के को एक फाइल में लगाकर पूर्व सांसद को गिफ्ट किया। इस पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि आज तक ऐसा गिफ्ट हमें कभी नहीं मिला। यह गिफ्ट हमारे नाती को बहुत पसंद आएगा।