गोंडा

भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन सहित एक अन्य की मौत, मचा कोहराम

जनपद में वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर के पास अज्ञात वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर से बड़ा हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 11:52 AM IST
Brother and sister died in road accident
भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन सहित एक अन्य की मौत, मचा कोहराम

गोंडा. जनपद में वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर के पास अज्ञात वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर से बड़ा हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सगे भाई-बहन और एक अन्य शामिल है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों की शिनाख्त कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों में मचा कोहराम

यह मामला गोंडा जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर के पास का है। जहां पर तेजी से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसमें बैठे भाई बहन और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे घर में सन्नाटा पसर गया।

तीनों शव कार में बुरी तरह से फसे थे

अज्ञात वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर से वहां के पास के लोगों में हड़कम्प मच गया और घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब लोगों ने देखा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीनों शव कार में बुरी तरह से फसे हुए देखे तो लोगों द्वारा पुलिस के सूचना दी गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कार से बड़ी मुश्किल से निकाल और शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अपनी कार्रवाई पूरी की और मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
14 Nov 2018, 11:52 AM IST
Published on: