गोंडा

Guru Purnima के दिन Chandra Grahan लगते ही राशियों में होगा बड़ा परिवर्तन, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

Guru Purnima के दिन Chandra Grahan लगते ही राशियों में अब तक का सबसे बड़ा परिवर्तन होने वाला है।  
3 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 10:04 PM IST
चंद्रग्रहण 2018
chandra grahan

गोंडा.guru purnima के दिन इस साल का सबसे लंबा पूर्ण chandra grahan लगने जा रहा है। गोंडा निवासी ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि आज गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) जरूर लगने जा रहा है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगते ही सभी राशियों में बड़ा परिवर्तन होगा और आपकी किस्मत में भी उथल पुथल मचना शुरू हो जाएगी। इस लिए आज आप जो भी कार्य करने जा रहे हैं तो पहले सोच समझकर ही फैसला लें नहीं तो भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Sutak Kal और Chandra Grahan का समय

ज्योतिषियों के अनुसार बताया जा रहा है कि चंद्रग्रहण Chandra Grahan भले ही 27 जुलाई की रात में लग रहा हो लेकिन इसका सूतक काल दोपहर 02:55 पर शुरू हो जाएगा। इसलिए आप सभी 02:55 के बजने से पहले ही Guru Purnima Puja कर लें। इसके साथ ही 27 जुलाई को सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक राहुकाल भी है। राहुकाल के दौरान भी गुरु पूजन नहीं किया जा सकता। ऐसे में गुरु की पूजा सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 10:29 बजे तक या दोपहर 12:01 मिनट से 2:54 बजे तक ही कर सकते हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि राहुकाल के समय या सूतक लगने समय भी राशियों में बड़ा परिवर्तन हो सकता है।

Sutak Kal के समय न करें ये काम

सूतक के समय भोजन न करें और ग्रहण लगने से पहले ही पीने के पानी में कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डालकर दें। चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेष रूप से बचने की आवश्यकता है। ग्रहण के समय देव पूजा को भी निषिद्ध माना जाता इसलिए ग्रहण के 12 घंटे से पूर्व ही सूतक लगने के कारण सभी मंदिरों के पट भी बंद कर दिए जाएंगे।

राशियों में परिवर्तन के ये हैं प्रभाव

1. मेष राशि वाले लोगों के लिए गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगते ही राशियों में बड़ा परिवर्तन होना बहुत ही लाभकारी रहेगा। मेष राशि वाले लोगों के अपार धन की प्राप्ति होगी।

2. वृष राशि वाले लोगों के लिए गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगते ही राशियों में बड़ा परिवर्तन होना कष्टदाई हो सकता है। व्यवसाय में कई प्रकार की परेशानियां भी आ सकती है। आपका भाग्य साथ नहीं देगा।

3. मिथुन राशि वालों को यह ग्रहण बहुत ही अशुभ है। इस राशि वाले लोगों को मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है।

4. कर्क राशि वाले लोगो के लिए यह ग्रहण बहुत ही शुभ है लेकिन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

5. सिंह राशि वाले लोगों को चंद्रग्रहण लगते ही राशियों में परिवर्तन होने से अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है। सारे दुख सुख में बदल सकते है।

6. कन्या राशि वाले लोगों को चंद्रग्रहण लगते ही राशियों में परिवर्तन होने से यात्रा के दौरान कष्ट उठाने पड़ सकते हैं।

7. तुला राशि वालों को राशियों में परिवर्तन होने से पारिवारिक सुख की हानि हो सकती है। मानसिक कष्ट भी हो सकता है।

8. वृश्चिक राशि वाले लोग राशियों में परिवर्तन होने से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

9. धनु राशि वाले लोगों को राशियों में परिवर्तन होने से मानसिक, नेत्र रोग के कारण कष्ट हो सकता है।

10. गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगते ही राशियों में बड़ा परिवर्तन होने से मकर राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य के लेकर ज्यादा परेशान रह सकते हैं और दुर्घटना होने की संभावना भी है।

11. चंद्रग्रहण लगते ही राशियों में परिवर्तन से कुंभ राशि वालों को शारीरिक कष्ट का सामना करना पर सकता है।

12. चंद्रग्रहण लगते ही राशियों में परिवर्तन से मीन राशि वाले लोगों को धन का लाभ होगा। पदोन्नति भी हो सकती है। आय में वृद्धि भी हो सकती है।।

Updated on:
27 Jul 2018, 10:04 PM IST
Published on: