गोंडा

CM Yogi: नए भारत में बेईमानो के लिए कोई जगह नहीं, ऐसी कार्रवाई करेंगे जो नजीर बनेगी, उनकी पीढ़ियां याद करेगी

CM Yogi: गोंडा जिले में अपने एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगी। जो एक नजीर बनेगी। उनकी पीढ़ियां याद करेगी।

2 min read
Mar 20, 2025
मंच से लोगों को संबोधित करते सीएम योगी

CM yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व्यवस्था को खोखला करने का काम करता है। सरकार इस पर बड़े प्रहार की तैयारी करने जा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर कोई पैसा मांग रहा है। आप उसकी शिकायत करिये। हम जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। उस व्यक्ति और उसके परिवार की अंतिम सर्विस होगी। उसके बाद कोई सरकारी सेवा में नहीं रहेगा। ऐसी कार्रवाई करेंगे। जो एक नजीर बनेगी।

CM yogi: गोंडा जिले में एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा देवी बक्श सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत देवीपाटन मंडल के 1423 युवाओं को 55 करोड रुपये का लोन वितरण किया। एक जिला एक उत्पाद के तहत 200 लोगों को टूल किट दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा युवा उद्यमियों का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। किसी राष्ट्र की ताकत उसके युवा की प्रतिभा ऊर्जा और अनुशासन है। देश के डबल इंजन की सरकार सदैव आपके साथ है।

संस्कृति को सुरक्षा देंगे तो विकास का आधार बनेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक पूरी दुनिया महाकुंभ को देख रही थी। संस्कृत को सुरक्षा देंगे। तो यह हमारे विकास का आधार बनेगा। कहा कि होली के पहले 60 हजार 244 युवाओं की पुलिस फोर्स में भर्ती हुई है। अब 20 प्रतिशत बेटियां भी पुलिस में भर्ती होगी। कहा कि 2017 से पहले मात्र 10 हजार महिला पुलिस थी। उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य नहीं बल्कि समृद्ध राज्य बन चुका है। हमारे सरकार की प्राथमिकताएं सिर्फ विकास है।

जल्द ही उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

मुख्यमंत्री ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश देश की सातवीं अर्थव्यवस्था थी। आज हम देश में दूसरे पायदान पर हैं। जल्द ही उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। अब पर्यटन राज्य में विकास का संसाधन बनेगा। भ्रष्टाचार के घुन को खत्म करने की तैयारी सरकार कर चुकी है। देश में अपराध और अपराधी की अब कोई जगह नहीं है। अपराध करने वालों को देश और प्रदेश छोड़कर जाना होगा।

भ्रष्टाचार में सम्मिलित अगर कोई पाया गया तो उसके पीढ़ी की अंतिम नौकरी होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई नौकरी दिलाने या फिर किसी काम के लिए रिश्वत की मांग करता है। तो आप लोग मत दीजिए। अगर कोई भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाएगा तो समझ लीजिए कि उसके पीढ़ी की आखिरी नौकरी होगी। उसके पीढ़ी में किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। सरकार उनके खिलाफ ऐसी कार्यवाही करेगी जो एक नजीर बनेगी और उनकी पीढ़ियां याद करेगी।

Published on:
20 Mar 2025 07:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर