
कैलाश नाथ वर्मा
गोण्डा. गोण्डा से ददुआ के भाई और पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। समाजवादी पार्टी बाल कुमार को २०19 के लोकसभा चुनाव में गोण्डा से अपना प्रत्याशी बना सकती है। बताते चलें कि 2009 में बाल कुमार पटेल मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी के सांसद चुने गए थे। बाल कुमार का गोण्डा कई बार दौरा भी हो चुका है, जिसमें पार्टी के कार्यक्रम और व्यक्तिगत निजी कार्यक्रम में गोण्डा आकर बाल कुमार यहाँ के मतदाताओ का टोह ले चुके हैं।
बाल कुमार खूंखार डाकू शिव कुमार पटेल उर्फ ददुआ के बेटे हैं। चित्रकूट के देवकाली गांव निवासी बाल कुमार के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं जिनका मुख्य व्यवसाय व्यापार और कृषि है। कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक बाल कुमार के लिए सपा के अन्दर खाने में गोण्डा से चुनाव लड़ाने के लिए तय किया जा चुका है। इस बात की पुष्टि गोण्डा आए एक भजपा के मंत्री भी कर चुके हैं।
लेकिन 2014 के भाजपा आँधी में बेनी प्रसाद वर्मा चुनाव हार गए
यह भी बताते चलें कि गोण्डा लोकसभा में गोण्डा, मनकापुर, गौरा, मेहनौन और उतरौला विधानसभा में कुर्मियों की अच्छी खासी संख्या है, जिसमें उतरौला और गौरा विधानसभा में कुर्मी विधायक भी हैं। इन्हीं कुर्मी वोटों को लेकर बाराबंकी से आए बेनी प्रसाद वर्मा बाहरी होने के बावजूद कांगे्रस से सांसद चुने गए थे, लेकिन 2014 के भाजपा आँधी में बेनी प्रसाद वर्मा चुनाव हार गए। जिनके हारने का कारण भी कुर्मी मतदाता रहे हैं। कुर्मी मतदाताओं का कहना था कि बेनी वर्मा जिले के कुछ दलालों से घिर गए और वो दलालों, पट्टेदारों, ठेकेदारों की आँखों से कुर्मी मतदाताओं को देखने लगे थे। जिसमें चाहे विद्यालय को अनुदान की बात हो या फिर सोलर स्ट्रीट लाइट हो या फिर इण्डिया मार्का नल बांटने की बात या फिर सोलर लैम्प बांटने की बात हो। सभी दलालों के इशारे से बंटने लगे जिससे कुर्मी मतदाता नाराज हो गए थे।
इन्हीं सब का टोह लेने के लिए बाल कुमार कई बार गोण्डा का दौरा कर चुके हंै जबकि बाल कुमार के कारिन्दे लगातार गोण्डा लोकसभा के कुछ खास व कुर्मी बाहुल्य विधान सभाओं में लगातार निगाह बनाए हुए हैं और बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं की टीम भी तैयार कर रहे हैं।
क्या कहना है बाल कुमार का
इस सम्बन्ध में जब पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव दूर है और कौन कहाँ से चुनाव लड़े यह राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निर्भर करता है। यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश होता है तो गोण्डा से चुनाव लडूग़ा और जीतूंगा भी।