गोंडा

अखिलेश यादव के बयान पर भड़के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कहा पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता चार बार के सांसद पूर्व मंत्री स्वर्गीय आनंद सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पड़ताल किया। तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें कड़े निर्देश दिए। पत्रकारों के उस सवाल जिसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि एक सीएम है। और दो डीसीएम है। इस पर उन्होंने कहा कि अखिलेश पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें उसके बाद बयान दें।
2 min read
Jul 08, 2025
gonda
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम मंगलवार को मनकापुर पहुंचे। वहां पर उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी सप्ताह में चार-पांच अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले। वही अखिलेश यादव के बयान पर करारा पलटवार किया।

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंगलवार को मनकापुर राजघराने में पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि हम सबके अभिभावक स्वर्गीय आनंद सिंह का पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा। उच्च पदों पर रहने के बाद भी उन्होंने कभी अपने आप को बड़ा नहीं समझा। हमेशा गरीब जनता से जुड़े रहे। यह बहुत ही दुख की घड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह हमारे मित्र हैं। इन्होंने भी अपने पिता की परिपाटी को आगे बढाने का काम किया है। राजा साहब का काफी लंबा राजनीतिक इतिहास है। वह हर परिस्थिति में गरीब जनता के लिए लड़ते रहे। इसीलिए उन्हें यूपी टाइगर की उपाधि मिली थी।

कावड़ यात्रा चल रही सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। धार्मिक कार्य सकुशल संपन्न हो इस सरकार की जिम्मेदारी है। किसी भी स्थिति में किसी के मान सम्मान को नुकसान न पहुंचे। हम सबको साथ लेकर चलते है। अभी कावड़ यात्रा चल रही है। सनातन धर्म को मानने वालों को कोई दिक्कत ना हो। कावड़ यात्रा के दौरान कोई समस्या किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से सतर्क है।

सपा सरकार में लोग दुकान और मकान कब्जा करते थे

उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वो अपने गिरेबान में झांककर देखे। जब उनकी सरकार थी। गुंडई अराजकता लूट खसोट मची हुई थी। सपा के लोग मकान दुकान कब्जा कर रहे थे। चौथ वसूली भी हो रही थी। आज मैं कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर सबसे बेहतर है। प्रति व्यक्ति आय बड़ी है। औद्योगीकरण हुआ है। हर स्थिति में उत्तर प्रदेश देश का नंबर एक राज्य है। मीडिया से मुखातिक होने के बाद डिप्टी सीएम ने देवीपाटन मंडल के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा

Updated on:
08 Jul 2025 05:09 pm
Published on:
08 Jul 2025 05:09 pm