गोंडा

कल से कड़ाके की ठंड के लिए हो जाए तैयार, 9, 10, 11, इन जिलों में भीषण कोहरा का अलर्ट, जानें IMD ताजा अपडेट

UP Cold Wave Alert: कल से मौसम में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अरब सागर के रास्ते से पश्चिमी बिछोभ के प्रवेश होने से यूपी में ठंड का सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कोल्ड वेव को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। अगले तीन दिन यूपी के इन जिलों में जबरदस्त कोहरा गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य हो सकती है।

2 min read
Dec 08, 2025
cold wave(फोटो- ANI)

UP Cold Wave Alert: मौसम विभाग ने कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से हवा की रफ्तार बढ़ेगी। जिससे ठंड और तेज़ होगी। यानी कल से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो सकता है। हवा की कम गति के चलते सोमवार शाम तक कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे बादल छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के असर के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

UP Cold Wave Alert: उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं। कल से पछुआ हवाएं तेज चने की संभावना है। जिससे दिन के समय में भी ठंड का एहसास होगा। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसी दौरान बीच-बीच में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी चलने से दिन और रात दोनों समय ठिठुरन बनी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। नवंबर के बाद दिसंबर में भी कानपुर यूपी का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। बात करें मंगलवार के मौसम की तो 9 दिसंबर से मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि सर्दी का असर और तीखा होगा। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद समेत कई जिलों में सुबह धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं पूर्वांचल में भी कोहरे की चादर के साथ ठंड महसूस होगी। तापमान में उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

अगले 48 घंटे में तापमान में भारी गिरावट की संभावना

मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि तापमान में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जुड़ा रहता है। अगले 48 घंटों में पारा गिरने की संभावना प्रबल है। इसका कारण मैदानी इलाकों से बादलों का हटना है। बादलों के कम होने पर पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं तेजी से मैदानों में पहुंचेंगी। जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। जहां तक तीखी सर्दी के पूरी तरह शुरू होने का सवाल है। इसमें एक–दो दिन की और देरी हो सकती है। हवा की रफ्तार बढ़ते ही शीतलहर का दौर भी सक्रिय हो जाएगा। आने वाला हफ्ता ठंड और शीतलहर दोनों के लिए अहम रहेगा। यूपी में तापमान में बदलाव शनिवार और रविवार की रात बादलों की मौजूदगी से न्यूनतम तापमान में तेज उछाल दर्ज हुआ। एक दिन पहले जहां शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था। वहीं रविवार को बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया। जो सामान्य से केवल 0.5 डिग्री कम रहा।

इन जिलों में 9, 10, 11, रहेगा जबरदस्त कोहरा, IMD alert

वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुरबलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, चंदौली,मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही (संत रविदास नगर, बस्ती,सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर,अमेठी, बहराइच, बलरामपुर, फैजाबाद, (अयोध्या), गोंडा

Published on:
08 Dec 2025 06:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर