देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में अवध केसरी सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह को गोंडा से गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आइये जानते हैं। क्या है पूरा मामला।
गाजियाबाद पुलिस ने अवध केसरी सेना के प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह को हिरासत में लिया है। उन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। यह कार्रवाई शालीमार गार्डन थाने में दर्ज शिकायत के बाद की गई। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर साझा किया गया। एक वीडियो विवाद की वजह बना।
दरअसल मामले की शुरुआत 16 फरवरी को पोस्ट किए गए एक वीडियो से हुई। शिकायतकर्ता राधेश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज सिंह ने वीडियो में रक्षा मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनका कहना है कि वीडियो में अपमानजनक शब्दों के साथ कथित रूप से धमकी भरे बयान दिए गए। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।
शिकायत में यह भी कहा गया कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं। आरोप है कि वीडियो में एक जाति विशेष को लेकर भी टिप्पणी की गई। जिससे कुछ लोगों में नाराजगी बढ़ गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई। बताया जाता है गाजियाबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से नीरज सिंह को गिरफ्तार किया है। लेकिन जब इस विषय में थानाध्यक्ष से जानकारी मां की गई तो बेल बजाने के बाद फोन कट गया। इसलिए गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर घमासान मचा हुआ है। लोग उनके गिरफ्तारी की स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रशासन से मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
देश के रक्षा मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने 16 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में अवध केसरी संगठन के संचालक नीरज सिंह का नाम सामने आया है। शालीमार गार्डन क्षेत्र के निवासी राधेश्याम सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
शिकायतकर्ता राधेश्याम सिंह का आरोप है कि नीरज सिंह अवध केसरी नाम से संस्था चलाता है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर साझा किए गए। वीडियो में रक्षा मंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। साथ ही लोगों को भड़काने जैसी बातें भी कही गईं।
उनका कहना है कि वीडियो में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर जनभावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है llllऔर उसे जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वह अपने घर पर नहीं मिला है।