Gonda accident: गोंडा जिले में एक दर्दनाक हादसे में पूरे परिवार की खुशियां छीन ली। रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार को दूध के टैंकर ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिससे पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।
Gonda Accident: गोंडा जिले में रविवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अयोध्या-नवाबगंज मार्ग पर तेज रफ्तार दूध टैंकर ने बाइक सवार दंपति और उनके मासूम बेटे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मां और बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पिता ने अस्पताल में जिंदगी की आखिरी सांस ली।
Gonda Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अयोध्या-नवाबगंज मार्ग पर कनकपुर गांव के पास एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के गंगानगर के रहने वाले 45 वर्षीय मानसिंह अपनी पत्नी उर्मिला (40) और 12 वर्षीय बेटे लवकुश के साथ बाइक से कैसरगंज स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। सफर सामान्य चल रहा था। लेकिन कनकपुर गांव के पास अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उर्मिला और उनके बेटे लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मानसिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना ने एक परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे जमा कचरा और जलभराव भी हादसे की एक वजह हो सकता है। उनका आरोप है कि सड़क की हालत खराब होने के कारण बाइक असंतुलित हो गई। जिससे पीछे से आ रहे टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ ही पलों में एक हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया। पीछे रह गईं सिर्फ यादें और अपनों का दर्द।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टैंकर को कब्जे में ले लिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।