गोंडा

Gonda Accident: दर्दनाक सड़क हादसा बाइक सवार को डंपर ने रौंदा, महिला की मौत दो घायल

Gonda Accident: गोंडा में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। डंपर में फंसी महिला करीब 50 मीटर तक घिसटती रही। हादसे में महिला की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
2 min read
Oct 23, 2024
Gonda Accident
दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस जुटे लोग

Gonda Accident: गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक के पीछे दो महिलाएं बैठी थी। जिसमें एक महिला डंपर में फंस गई। डंपर उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मांस के लोथड़े 50 मीटर दूर तक सड़क पर फैले रहे। यह भयानक दृश्य देखकर राहगीरों के भी होश उड़ गए।

Gonda Accident: गोंडा जिले कर्नलगंज थाना के गांव गोडियनपुरवा कचनापुर के रहने वाले सूरज कश्यप 22 वर्ष अपने परिवार की दो महिलाओं को लेकर कटरा बाजार अपने रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार को वह रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। इस दौरान अमोड़वा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस दौरान एक महिला डंपर में फंस गई। जिसे डंपर खींचते हुए करीब 50 मीटर तक ले गया। जिससे महिला मंगला देवी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चालक सूरज कश्यप और उसके पीछे बैठी चंदा पत्नी राजू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक बोले- गाड़ी कब्जे में चालक फरार

प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार ने बताया कि डंपर से दुर्घटना हुई है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। जबकि बाइक चालक और एक अन्य महिला घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।

Updated on:
23 Oct 2024 07:36 pm
Published on:
23 Oct 2024 07:36 pm