गोंडा

Gonda News: नहरों की सफाई पर रखी जाएगी नजर, गड़बड़ी दिखे तो इस नंबर पर करें शिकायत

Gonda News: गोंडा में रबी फसल से पहले सिंचाई विभाग नहरों की सिल्ट सफाई और स्क्रैपिंग करा रहा है। सफाई के काम में गड़बड़ी या लापरवाही मिलने पर किसान और ग्रामीण 5262450474 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सुझाव और शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 2:08 PM IST
Gonda
माइनर में उगी झाड़ियां फोटो सोर्स महेंद्र तिवारी

Gonda News: गोंडा जिले में रबी फसल की सिंचाई से पहले नहरों की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। इस दौरान नहरों से सिल्ट निकालने और स्क्रैपिंग के काम की गुणवत्ता पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी किसान या ग्रामीण को सफाई के काम में कमी दिखाई देती है। तो वह सिंचाई विभाग में इसकी शिकायत कर सकता है। इसके लिए विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है और फोन नंबर भी जारी किया है। गोंडा जिले में रबी फसल की सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से नहरों की सिल्ट सफाई का काम कराया जा रहा है। विभाग का कहना है कि नहरों की सफाई के काम की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जाएगी।

अगर किसी गांव के किसान या ग्रामीण को सफाई के काम में कोई कमी दिखाई देती है तो वह सीधे विभाग के कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए विभाग ने एक फोन नंबर जारी किया है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जनपद में रबी फसली वर्ष 1434 के तहत नहरों की सिल्ट सफाई और स्क्रैपिंग का काम कराया जा रहा है। इस काम का उद्देश्य नहरों में जमा मिट्टी और गाद को हटाकर पानी के बहाव को बेहतर बनाना है। इससे किसानों को खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी।

काम में कमी दिखे तो यहां करें शिकायत

नहरों की सफाई के काम में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके लिए 5262450474 नंबर जारी किया गया है। किसी भी किसान, ग्रामीण या आम नागरिक को अगर अपने क्षेत्र में नहर की सफाई ठीक से होती नहीं दिखाई देती है। तो वह इस नंबर पर फोन करके अपनी शिकायत या सुझाव दे सकता है। शिकायत दर्ज कराते समय संबंधित व्यक्ति को नहर का नाम, गांव का नाम और विकासखंड की जानकारी देनी होगी। इससे विभाग के अधिकारियों को यह पता लगाने में आसानी होगी कि शिकायत किस क्षेत्र और किस नहर से जुड़ी है। अधूरी जानकारी देने पर शिकायत वाले स्थान की पहचान करने में परेशानी हो सकती है।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कर सकेंगे फोन

विभाग की ओर से बताया गया है कि कंट्रोल रूम में किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सुझाव और शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित खंड और उपखंड के अधिकारियों को मामले में समय से कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
सिंचाई विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि नहरों की सफाई के दौरान वे अपने क्षेत्र के काम पर नजर रखें। जहां भी सफाई में लापरवाही या गुणवत्ता की कमी दिखाई दे, उसकी जानकारी विभाग को दें। इससे समय रहते कमियों को दूर कराया जा सकेगा और किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

Updated on:
12 Nov 2026, 2:08 PM IST
Published on: