गोंडा

किसान का बेटा IPL 2018 में लगाएगा छक्के-चौके, युवी-सेहवाग को मानता है अपना आदर्श

किसान का बेटा जिले का करेगा नाम रोशन.

2 min read
Dec 15, 2017
IPL 2018

गोंडा. कहते हैं जिस कार्य को करने के लिए सच्चे लगन के साथ जो समर्पित हो जाता है, सफलता उसके कदमों को चूमती हैं। इस सुविचार को सफल कर रहा है एक गांव का युवक। एक किसान का लाल गाँव की मिट्टी की खुशबू देश के बड़े-बड़े खेल के मैदानों में बिखेरने जा रहा है। जिले के मनकापुर ब्लॉक के एक छोटे से गांव जगन्नाथपुर के निवासी सत्रह वर्षीय सत्यप्रकाश मिश्रा पुत्र जगदीश कुमार मिश्रा अपनी लगन और क्रिकेट के प्रति समर्पण के कारण आने वाले आईपीएल में खेल कर जिले सहित देश का नाम रोशन करने वाले हैं। सिक्सर किंग युवराज सिंह और आक्रामक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को अपना आदर्श मानने वाले सत्यप्रकाश मिश्रा निरन्तर पिछले आठ सालों से क्रिकेटर बनने का सपना लिए अपनी प्रतिभा को बिखेरने में तन मन से लगे हैं। सत्यप्रकाश स्थानीय टूर्नामेंट्स के अलावा मुम्बई पाण्डुचेरी चेन्नई उत्तरप्रदेश जैसे बड़े शहरों में क्रिकेट खेल चुके हैं और आगे खेल भी रहे हैं।

छह वर्ष पहले ज्वाइन किया क्रिकेट अकादमी-
बचपन से ही क्रिकेटर बनने की चाह होने के कारण पिता जगदीश कुमार मिश्र ने 2012 में एलडीए अकादमी ज्वाइन कराई थी। जहाँ सत्यप्रकाश के पहले कोच दिनेश शर्मा हुए। यहाँ इन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 2016 में उत्तर प्रदेश क्रिकेट अकादमी अंडर सोलह (नदकंत-16) में सेलेक्शन हुआ। जहाँ सत्यप्रकाश ने उत्तरप्रदेश बनाम मुम्बई से हुए मुकाबले में 23 गेंद पर शतक जड़ कर क्रिकेट के धुरंधरों को ताली बजवाने पर मजबूर कर दिया था। उस मैच में सत्यप्रकाश ने 29 गेंद पर 115 रन मारे थे। ये सिलसिला आगे बढ़ाते हुए 2016 में ही रतन लाल क्रिकेट अकादमी ज्वाइन किया। जहाँ कोच कौशिक पाल का अनुभव सत्यप्रकाश के खेल को और भी पैना किया। 2017 में उत्तर प्रदेश क्रिकेट अकादमी अंडर 19 में उत्तर प्रदेश बनाम मुम्बई के साथ खेलने का मौका मिला। जहाँ तीन मैचों में एक सेंचुरी लगाते हुए 238 रन अपने नाम किये।

आईपीएल में खेल सकते हैं सत्यप्रकाश-
सत्यप्रकाश ने बताया कि आगामी 2018 में होने वाले आईपीएल में सोलह नए खिलाडियों की सूची मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में लगायी गयी है। जिसमे सत्यप्रकाश का नाम भी शामिल है। विदित हो कि सत्यप्रकाश बल्लेबाज के साथ साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में काफी तेज है।

क्षेत्र सहित जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने युवा प्रतिभा को बधाई देते हुए कहा कि आईपीएल में सेलेक्शन होना क्षेत्र सहित जिले के लिए गौरव की बात है। इस प्रतिभा को और आगे बढ़ने के लिए जो भी मदद होगी उसे राज्य सरकार से मुहैया करायी जायेगी। गांवों में छिपे ऐसी प्रतिभा को उभारने के लिए सरकार कर्यबद्ध है। विधायक के अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूराम यादव शैलेन्द्र पाण्डेय डॉ राम नारायन गुप्ता डायरेक्टर एस के मित्तल विक्रम पटेल शिवकुमार पिंटू विक्की मिश्रा अतितानन्द त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

Gonda Player IMAGE CREDIT: Patrika
Published on:
15 Dec 2017 08:59 pm
Also Read
View All