गोंडा

रॉ अफसर बनकर की शादी, बहन को बताया IAS, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिखाया, सच पता चलते ही टूटा रिश्ता

Fake RAW Officer : उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक युवक ने खुद को रॉ (RAW) अधिकारी और बहन को IAS बताकर युवती से फर्जी शादी कर ली। फर्जी जॉइनिंग लेटर का राज खुलने पर पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

2 min read
Jun 02, 2026
Raw Officer
फर्जी रॉ अफसर बनकर की थी शादी, PC- Chatgpt

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक युवक ने खुद को रॉ (Research and Analysis Wing) का अधिकारी बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर शादी कर ली और बाद में राज खुलने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

20 वर्षीय पीड़िता कोमल आर्या (निवासी बेनीपुरवा, कोतवाली देहात) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी संदीप सिंह बग्गी (निवासी सिखड़ी, गाजीपुर) से उसकी मुलाकात अगस्त 2024 में आंबेडकर चौराहे पर बस का इंतजार करते समय हुई थी। आरोपी ने खुद को रॉ अधिकारी बताया और कोमल की बहन को बहराइच में IAS अधिकारी बताकर शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

युवती को क्लर्क पद पर ज्वाइनिंग का दिया था झांसा

30 अगस्त 2024 को आरोपी ने कोमल और उसकी मां को बुलाकर उत्तर प्रदेश सरकार की मुहर वाला फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड थमा दिया। उसने एक महीने के अंदर लखनऊ में क्लर्क पद पर जॉइनिंग का वादा करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। परिवार ने विश्वास कर सहमति दे दी। 25 अप्रैल 2025 को दोनों की शादी हुई और 14 मई 2025 को विवाह का पंजीकरण भी कराया गया।

बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी न तो रॉ अधिकारी है और न ही उसकी बहन IAS है। आरोपी पहले से शादीशुदा भी है। जब यह राज खुला तो संदीप सिंह ने कोमल और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस मामले में कर रही गहन जांच

एसपी के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह बग्गी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना (forgery) और धमकी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरीके से अन्य युवतियों या परिवारों को भी धोखा तो नहीं दिया।

पुलिस आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए फर्जी दस्तावेजों की भी छानबीन कर रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी।

Published on:
02 Jun 2026 03:57 pm
Also Read
View All
गोंडा डीएम की बड़ी कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका, असंतुष्ट फीडबैक पर अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस

3 साल के बेटे को पीठ से बांधकर 80 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी महिला, आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर 6 घंटे तक चला हंगामा

‘पिता ने कर्ज लेकर विदेश में पढ़ाया, हादसे में चली गई जान’, MBBS की डिग्री लेकर लौटे गोंडा के रवि और उनके परिवार के सपनों पर फिर गया पानी

सिर्फ गाड़ी नहीं, चलती-फिरती ICU है, यह एनएमसीजी की पहली एंबुलेंस; अब तक बचा चुकी 8 जिंदगियां, PM मोदी ने की सराहना

देवीपाटन रेंज में बड़ा फेरबदल: 92 उपनिरीक्षकों का तबादला, 36 को गोंडा से दूसरे जिलों में भेजा गया, देखें पूरी लिस्ट