गोंडा

Gonda: खड़ी टाटा मैजिक में मिला युवक का शव,गमछे से ढका नंबर प्लेट पर मिट्टी की पुताई, आखिर क्या छुपाने की कोशिश

Gonda News: गोंडा मेडिकल कॉलेज के पास खड़ी टाटा मैजिक में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। गाड़ी क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई है। नंबर प्लेट मिट्टी से ढकी थी। हादसा या हत्या, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Feb 06, 2026
खड़ी मैजिक की जांच करती पुलिस, फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई। जब नगर कोतवाली क्षेत्र में एक खड़ी मिनी टाटा मैजिक गाड़ी के अंदर एक युवक का शव मिला। गाड़ी संदिग्ध हालत में पाई गई। जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच शुरू की।

Gonda News: गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा मेडिकल कॉलेज के पास एक शोरूम के सामने खड़ी मिनी टाटा मैजिक से 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। यह घटना सुबह करीब 12 बजे सामने आई है। जब आसपास के लोगों ने काफी देर से खड़ी गाड़ी को हटवाने के लिए उसके चालक को तलाशने की कोशिश की।

गाड़ी के अंदर गमछे से ढका मिला शव

आसपास लोगों ने जब गाड़ी के अंदर झांककर देखा तो एक व्यक्ति का शव गमछे से ढका हुआ नजर आया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत डायल 112 और नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस, सीओ नगर आनंद राय और प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी प्रदीप कुमार फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे।

गाड़ी के नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जिस टाटा मैजिक में शव मिला है। वह कई स्थानों से क्षतिग्रस्त है। इसी आधार पर प्रथम दृष्टया किसी सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। गाड़ी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। जिससे पहचान छिपाने की कोशिश का शक गहराया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि गाड़ी वहां कब और किस हालात में पहुंची।

अभी तक नहीं हुई मृतक की पहचान

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी बाराबंकी जिले की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति साफ होगी।

Published on:
06 Feb 2026 03:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर