6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda Accident: बंदरों को बचाने में बेकाबू हुई डबल डेकर बस पलटी, मची चीख- पुकार 12 यात्री घायल

Gonda accident: गोंडा से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस के सामने बंदरों का झुंड आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
सड़क के किनारे झाड़ियां में पलटी बस फोटो सोर्स पत्रिका

सड़क के किनारे झाड़ियां में पलटी बस फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda Accident: गोंडा जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जब बंदरों को बचाने के प्रयास में एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 12 यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Gonda Accident: गोंडा जिले में सोमवार करीब 4 बजे एक डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई। यह घटना मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर ऊंट घाट पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि बस चालक ने सड़क पर अचानक आए बंदरों के झुंड को बचाने की कोशिश की। जिसके चलते बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। बस में उस समय कई यात्री सवार थे। जिनमें से 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मनकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत स्थिर है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बस चालक को भी चोटें आई हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में भर्ती कराया गया है।

गोंडा से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी बस

यह बस बालाजी ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है। जो मसकनवा से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस का रूट नवाबगंज-मनकापुर मार्ग से होते हुए लखनऊ के रास्ते दिल्ली तक का था। हादसे के समय सड़क किनारे पेड़ होने के कारण बस पूरी तरह से नहीं पलटी। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

बंदरों की वजह से आए दिन बनी रहती दुर्घटना की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर बंदरों के झुंड देखे जाते हैं। जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार राहगीरों को रुककर इंतजार करना पड़ता है। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों की विस्तार से पड़ताल की जा रही है।