26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल से लेकर यूपी तक सियासी बयानबाजी तेज, ममता पर तंज, पल्लवी पटेल को नसीहत… रामदेव के बयान पर बोले- बीजेपी सांसद

बृजभूषण सिंह के बेटे कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद करनभूषण सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव, बाबा रामदेव के बयान तथा यूजीसी जैसे मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी। वही 2027 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा?
2 min read
Google source verification
कैसरगंज से बीजेपी सांसद करन भूषण सिंह फोटो सोर्स IANS

कैसरगंज से बीजेपी सांसद करन भूषण सिंह फोटो सोर्स IANS

गोंडा के कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद करन भूषण सिंह ने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए बीजेपी की जीत का दावा किया। साथ ही ईरान-इजरायल तनाव, यूजीसी विवाद और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।

यूपी के कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि वहां भारतीय जनता पार्टी की स्थिति मजबूत हो रही है। आने वाले समय में जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरे पर हार की झलक साफ दिखाई दे रही है। इसलिए वे सरकार और चुनाव आयोग पर बिना आधार के आरोप लगा रही हैं।

सांसद ने बाबा रामदेव के बयान को बताया उनका व्यक्तिगत विचार

अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर बोलते हुए सांसद ने बाबा रामदेव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने ईरान का समर्थन किया था। इस पर उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर वैश्विक संकट है। सभी देशों को मिलकर बातचीत के जरिए इसका समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामदेव बड़े बाबा यह उनका व्यक्तिगत विचार है।

जातियों में बांटने की राजनीति बंद होनी चाहिए

यूजीसी विवाद को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। विधायक पल्लवी पटेल द्वारा इसे पिछड़ों और लुटेरों की लड़ाई बताए जाने पर सांसद ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पहले ही रोक लगा दी है। इसलिए राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर राजनीति करने से बचना चाहिए। उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि जातियों में बांटने की राजनीति बंद होनी चाहिए।

ऊपर मोदी नीचे योगी 2027 में फिर बनेगी बीजेपी सरकार

वहीं, 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने आत्मविश्वास जताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। जिसमें ऊपर नरेंद्र मोदी और नीचे योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व है। ऐसे में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। जनता का भरोसा बीजेपी के साथ है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में एक बार फिर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी।