4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा में प्रेमिका की हत्या करने के लिए 400 KM चल कर आया, गन्ने के खेत में बुलाया फिर… सुला दिया मौत की नींद

गोंडा जिले में प्रेमिका की हत्या करने के लिए प्रेमी ने खौफनाक साजिश रचा। वह घटना को अंजाम देने के लिए उसने 400 किलोमीटर की दूरी तय किया। पुलिस पूछताछ में उसने जो बताया उस सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई।

2 min read
Google source verification
प्रेस वार्ता करते ASP पकड़ा गया आरोपी फोटो सोर्स विभाग

प्रेस वार्ता करते ASP पकड़ा गया आरोपी फोटो सोर्स विभाग

गोंडा जिले के भदावल गांव में लापता हुई 25 वर्षीय युवती शीला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती, पैसों का लेन-देन और शक की कहानी ने इस रिश्ते को खतरनाक मोड़ दे दिया। आरोपी प्रेमी ने ही रील बनाने के बहाने युवती को खेत में बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गोंडा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के भदावल गांव की रहने वाली शीला 29 मार्च 2026 को दोपहर में खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता अशोक कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। करीब चार दिन बाद, 2 अप्रैल को गांव के पास एक गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई गई। परिजनों ने पुष्टि की कि शव शीला का ही है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहराई से जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस और एसओजी टीम की मदद से पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्य जुटाए। आखिरकार 4 अप्रैल को इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी अरुण कुमार को गोंडा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ।

सोशल मीडिया के माध्यम से 4 साल पहले हुई थी दोस्ती

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी और शीला की दोस्ती साल 2022 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों साथ में रील्स बनाते थे। और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा हो गया। आरोपी ने दावा किया कि उसने शीला को कई बार पैसे दिए थे। कुल मिलाकर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए थे। हाल के दिनों में शीला द्वारा बार-बार पैसे मांगने और किसी अन्य युवक से बातचीत करने के शक ने आरोपी को परेशान कर दिया। इसी नाराजगी में उसने हत्या की साजिश रची। 29 मार्च को उसने शीला को रील बनाने के बहाने खेत में बुलाया, हाथ बांधकर चाकू से गला काट दिया और फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।