4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्ट्रासाउंड कराकर लौट रही महिला की मौत, युवक घायल, एक झटके में उजड़ गया परिवार

गोंडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि उसका देवर घायल हो गया। अल्ट्रासाउंड से लौटते समय हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

2 min read
Google source verification
स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद परिजन फोटो सोर्स पत्रिका

स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद परिजन फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक गर्भवती नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महेशपुर गांव के पास अयोध्या-गोरखपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठी 22 वर्षीय सहाना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका देवर दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सहाना अपने देवर के साथ अयोध्या गई थी। जहां उसने अपना अल्ट्रासाउंड कराया था। दोनों वहां से वापस अपने घर सांडपुर, जिला बस्ती लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायल युवक का चल रहा इलाज


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और घायल दिलशाद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, सहाना की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। और वह तीन महीने की गर्भवती थी। इस हादसे ने एक साथ दो जिंदगियां छीन लीं, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर में खुशियों का माहौल कुछ ही महीनों में मातम में बदल गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। पुलिस ने आरोपी ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।