3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: मां ने दो बच्चों संग लगाई नदी में छलांग, बेटा बचा… डेढ़ साल की बेटी की दर्दनाक मौत

Gonda News: गोंडा में पारिवारिक विवाद से टूटी मां ने बच्चों संग नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने मां-बेटे को बचा लिया। लेकिन डेढ़ साल की मासूम बेटी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

Gonda News: गोंडा जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पारिवारिक तनाव के चलते एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए मां और बेटे को तो बचा लिया। लेकिन मासूम बेटी की जान नहीं बच सकी। घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Gonda News: गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बैजपुर शिवाला गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां रहने वाली 26 वर्षीय महिला सोमन यादव ने अपने पांच साल के बेटे आयुष और करीब डेढ़ साल की बेटी अंशी को लेकर कुआनो नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला ने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया। घटना के समय नदी के पास कुछ ग्रामीण युवक नहा रहे थे। जैसे ही उन्होंने महिला और बच्चों को डूबते देखा। बिना देर किए नदी में कूद गए। उनकी कोशिश से महिला और उसका बेटा सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। लेकिन छोटी बच्ची तेज बहाव में बह गई और उसे बचाया नहीं जा सका।

गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बच्ची का शव निकला गया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की गई। काफी देर की मशक्कत के बाद बच्ची का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। और हर कोई इस हादसे से दुखी है। वहीं, महिला और उसके बेटे को पहले नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब दोनों की हालत स्थिर है। और खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।